नवनियुक्त महिला मोर्चा अध्यक्ष का स्वागत

Galgotias Ad

 

नॉएडा। महिला मोर्चा को मज़बूती देने ओर परिचय करने के उद्देश्य से भाजपा की नव नियुक्त महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष दर्शना सिंह नॉएडा पहुँची। उनके नॉएडा आगमन के अवसर पर नॉएडा महिला मोर्चा ने उनका भव्य स्वागत सेक्टर 78 स्थित महागून अपार्टमेंट में किया। डिम्पल आनंद ने जानकारी देते हुए बताया की दर्शना सिंह को पार्टी में महत्वपूर्ण  स्थान दिए जाने पर महिलाओं में काफ़ी ख़ुशी का माहौल है। महिलाओं ने उनके नॉएडा आगमन पर फूल मालाओं से उनका स्वागत किया।  अपने स्वागत समारोह के दौरान दर्शना सिंह ने सभी महिलाओं का धन्यवाद किया ओर विश्वास दिलाया की सभी का सहयोग ओर विश्वास से वो पार्टी को आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगी। उन्होंने पार्टी के सभी लोगों का भी आभार प्रकट किया जिन्होंने उनपर विश्वास जताया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.