श्री महेश शर्मा को हार्दिक शुभ कामनायें.

Galgotias Ad

आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अपने मंत्रीमंडल का विस्तार किया.नॉएडा संसदीय क्षेत्र में चारो ओर  हर्ष  और आशा  की लहर  है , क्योंकि यहां  के सांसद  श्री महेश शर्मा  को राज्य मंत्री, स्वतंत्र  प्रभार का पद  मिला  है . काफी अंतराल के बाद  नॉएडा क्षेत्र  के जन प्रतिनिधि केंद्रीय मंत्री मंडल  में  शामिल   हो  रहें  हैं . उनकी योग्यता की पहचान की गयी है. आशा  है विभाग  भी  अच्छा ही मिलेगा. यहां की जनता को मोदी सरकार से बड़ी आशाएं  हैं .  पिछले  कुछ जन प्रतिनिधि जब मंत्री  बने तो उन्होंने  जन सेवा तो नाम को भी नहीं की , उन पर भ्रष्टाचार के आरोप हजारों लगे, प्लोट्स  ले कर मुंह बंद कर लेना नॉएडा की पुरानी बीमारी रही है , इस लिए  भ्रष्टाचार  के विरुद्ध  यहां आवाज़ कमजोर रही है . हमें अब आशा  है कि श्री महेश शर्मा  सच्ची जन सेवा कि एक मिसाल बनेगें  और यहां की सही तस्वीर मोदीजी तक पहुंचाएंगे . वे देश के विकास  में अपनी प्रशासनिक क्षमता और कुशलता से अपूर्व  योगदान  करेंगे . ऐसा हमें विश्वास  हैं .

Comments are closed.