ग्रेटर नोएडा में हेलीपोर्ट का रास्ता साफ़ : यमुना प्राधिकरण का मास्टर प्लान 2031 पास

Galgotias Ad

ग्रेटर नोएडा में हेलीपोर्ट का रास्ता साफ़ : यमुना प्राधिकरण का मास्टर प्लान 2031 पास

ग्रेटर नोएडा : आज ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की 101 वीं बोर्ड बैठक आयोजित की गयी। बैठक में हेलीपोर्ट परियोजना को नोएडा व ग्रेटर नोएडा प्राधिाकरण संयुक्त रूप से विकास करेगा। हेलीपोर्ट के लिए राइट्स द्वारा तीन वैकल्पिक स्थलों का परिक्षण किया गया है। जिसमे गौतमबुद्ध विश्विद्यालय स्थल उपयुक्त पाया गया है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ मानवेन्द्र सिंह ने बताया परियोजना के लिए 15-20 आरक्षित की गयी है और लागत 50 एकड़ आंकी गयी है। परियोजना को पीपीपी मॉडल पर विकसित किया जायेगा। बहुत जल्द परियोजना शुरू सलाहकार नियुक्त किया जायेगा। परियोजना की डीपीआर का अनुमोदन बोर्ड बैठक में कर दिया गया है।

एसीईओ मानवेन्द्र सिंह ने बताया यहाँ से मथुरा, आगरा व वैष्णोदेवी के लिए हेलीकाप्टर बुक कराये सकेंगे. आने वाले दो वर्षों में हेलीपोर्ट बन कर तैयार हो जायेगा। इसके अलावा प्रोजेक्ट का पीपीपी मॉडल पर विकसित काने के लिए बिज़नेस प्लान का अनुमोदन प्रदान किया गया है। अगले 6 महीने में नाईट सफारी का निर्माण कार्य शुरू हो जायेगा। मानवेन्द्र डिफाल्टर आवंटियों को राहत दिया गया है। जिनका वक्त 31 दिसम्बर 2014 में ख़त्म हो गया है उनका समय- सीमा बढाकर 30-06-2015 कर दिया गया है। इसके अलावा शहर को सोलर सिटी के रूप में विकसित किया जायेगा। इसके तहत एसएसपी कार्यालय, सावित्री बाई इंटर कॉलेज व बिसरख बालक इंटर कॉलेज में 350, 250 व 50 किलोवाट का सोलर प्लांट छत पर स्थापित किया जायेगा। इसके अलावा वन क्षेत्र में विक्षित किया जायेगा। हाउसिंग प्रॉपर्टी, ग्रुप प्रॉपर्टी व बिल्डर को पेनल्टी आवंटन वर्ष में ब्याज का जो दर है उसी दर से पेनल्टी लगायी जाएगी। वहीँ नोएडा की तर्ज पर बाह्य विज्ञापन नीति अपनायी जाएगी।

यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण का 2031 मास्टर प्लान पास

यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण की 53 आयोजित की गयी। सीईओ पी.सी. गुप्ता ने बताया जनपद आगरा, मथुरा, हाथरस, अलीग़ढ के लिए फेज 2 का मास्टर प्लान अनुमोदित किया गया है। यह मास्टर प्लान 995 ग्रामों के लिए तैयार किया गया है। इसके अलावा वर्ष 2015-16 के लिए 62229. 15 करोड़ की आय तथा 6228.93 करोड़ के व्यय का बजट बोर्ड में अनुमोदित किया गया है। वृंदावन राया मार्ग पर टूरिस्ट सेंटर विकसित किया जायेगा। जून 2015 तक हाऊसिंग स्कीम, औधोगिक भूखंड, मिक्स लैंड यूज के भूखंड की योजना लायी जाएगी। इसके अलावा आवासीय भूखंड आगे लायी जाएगी।

Comments are closed.