प्रवासी महासंघ द्वारा छठ पर्व की पूर्व संध्या पर छठ महोत्सव 2014

Galgotias Ad

1प्रवासी महासंघ द्वारा छठ पर्व की पूर्व संध्या पर छठ महोत्सव 2014 का आयोजन किया जा रहा हैं। जिसमें छठ उत्सव के रंग भोजपुरी सुपर स्टार और अभिनेता दिनेश लाल यादव (निरहुआ), प्रसिद्ध गायक गोपाल राय, प्रसिद्ध गायिका देवी और प्रसिद्ध मैथिली गायिका अंजु झा अपनी गीत संगीत से छठ मईया के चरणों में प्रस्तुती देंगें। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री मनोज सिन्हा (रेलवे राज्यमंत्री, भारत सरकार) होगें। कार्यक्रम का उद्घाटन श्री मनोज तिवारी (सांसद एवं भोजपुरी स्टार) करेगें। साथ ही अति विशिष्ठ अतिथि के रूप में नोएडा के सांसद महेश शर्मा एवं सांसद छेदी पासवान मौजूद रहेगें वही विशिष्ठ अतिथि के रूप में विधायक श्री रामेश्वर चैरसिया तथा नोएडा की विधायक विमला वाथम कार्यक्रम की शोभा बढ़ायेगे। कार्यक्रम के स्वागताध्यक्ष डा ए के अग्रवाल सी ई ओ आॅटोमीटर एलाईन्स लि होगें। यह कार्यक्रम रविवार दिनांक 26 अक्टुबर 2014 सांय 6 बजे से रामलीला ग्राउण्ड नोएडा स्टेडियम गेट न0 5, सैक्टर-21ए, नोएडा में आयोजित होगा। प्रवासी महासंघ के अध्यक्ष श्री आलोक वत्स के अनुसार छठ पर्व में बिहार, झारखंड और पूवांचल के लोगों का अटूत विश्वास है। लेकिन कई लाख बिहार, पूवंचल और झारखंड के लोग दिल्ली एनसीआर में प्रवास करते है। लेकिन अपने व्यावसायिक मजबूरी के कारण अपने गांव और शहर जा कर छठ पर्व नहीं मना पाते है। वैसे लोगों के लिए प्रवासी महासंघ इस कार्यक्रम का आयोजन करता है और हजारों की संख्या में लोगों इस कार्यक्रम में शामिल होते है। प्रवासी महासंघ के महासचिव टी न चैरसिया के अनुसार यह कार्यक्रम पिछले 5 साल की तरह इस बार भी भव्य रूप से आयोजित होगा। उन्होंने लोगों से अहवान किया कि बड़ी संख्या में कार्यक्रम में पहुॅचे। इस अवसार पर राजेश सिन्हा, सुरेश तिवारी, डा एन के राय, अवधेश राय, ज्योत्सना भल्ला, डा नीति सिन्हा, मुकेश कुमार सिंह, देवेन्द्र प्रभात, विमलेश गौतम, भागेश त्यागी और अंजनी कुमार उपस्थित रहे।

Comments are closed.