#शाहरुख की ‘बादशाह’ में काम करने वाले अभिनेता #सुधीर का निधन

Galgotias Ad
70 के दशक में बॉलीवुड में बतौर विलेन पहचान बनाने वाले अभिनेता लाला सुधीर का निधन हो गया। उन्हें दिल की बीमारी थी। सुधीर 70-80 के दशक में ज्यादा चर्चित रहे थे। उन्होंने बॉलीवुड के कई मशहूर अभिनेताओं के साथ काम किया था। साल 2012 में उन्हें भारत रत्न डॉक्टर अम्बेडकर अवॉर्ड्स से सम्मानित किया जा चुका था।
सुधीर इंडस्ट्री के उन अभिनेताओं में शुमार थे, जिन्होंने अपने करियर में लंबे वक्त तक काम किया था। फिल्म ‘बादशाह’ में उन्होंने शाहरुख के साथ, देव आनंद के साथ ‘हरे राम हरे कृष्णा’ में और अमिताभ के साथ ‘सत्ते पे सत्ता’ में भी काम किया था। सुधीर ने शादी नहीं की थी।

Comments are closed.