सूरजपुर में डबल मर्डर – दादा को घोंपा चाकू, पोते को मारी गोली – भूमि विवाद के चलते हत्या को दिया अंजाम

Galgotias Ad

गे्रटर नोएडा। बीती रात सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के तुस्याना गांव में दादा पोते ही हत्या कर दी गई। दादा को चाकू घोंपा गया है। जबकि पोते को गोली मारकर हत्या की गई। हत्या के पीछे प्राॅपर्टी विवाद बताया जा रहा है। बुधवार की सुबह दोनों का शव घर में खून में लथपथ पड़ा मिला। मामले की जानकारी लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस ने शवों को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं परिजनों ने हिस्ट्रीशीटर चाचा पर हत्या की आशंका जताते हुए कोतवाली में मामला दर्ज कराया है।
पुलिस अधीक्षक देहात डॉक्टर बृजेश कुमार सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक रामपाल (85) उर्फ पाले सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के तुस्याना गांव में परिजनों के साथ रह रहे थे। मृतक ने सारी प्राॅपर्टी का बटवारा अपने दोनों बेटों श्री और जगदीश में कर दिया था। उसके कुछ दिनों बाद ही मृतक रामपाल के बड़े बेटे श्री की मौत हो गई। जबकि जगदीश आपराधिक प्रवृत्ति का है। उसे पुलिस ने इलाके का हिस्ट्रीशीटर भी घोषत कर रखा है। कुछ दिनों पहले ही वह जेल से रिहा होकर लौटा है। बताया जा रहा है कि उसने अपनी पैतृक संपत्ति को बेच दिया। परिजनों का आरोप है कि उसके बाद से ही वह भाई की प्राॅपर्टी पर भी निगाह गड़ाए हुए था। उसके पिता रामपाल ने जब इसका विरोध किया। तो जगदीश का रामपाल से विवाद हो गया। इस दौरान श्री के बेटे शेखर ने भी अपने दादा का साथ देते हुए चाचा का विरोध किया था। इसी के चलते देर रात हिस्ट्रीशीटर बदमाश जगदीश ने पिता रामपाल उर्फ पाले और भतीजे शेखर की हत्या कर दी। आरोपी ने पिता के सीने में खंजर उतारा। जबकि भतीजे को गोली मारकर हत्या कर दी। सुबह तुस्याना गांव में दोनों का शव खून में लथपथ कमरे में पड़ा मिला। मामले की जानकारी परिजनों ने पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मुआयाना करने के बाद दोनों शवों को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, कत्ल को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। मृतकों के परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए हिस्ट्रीशीटर बदमाश जगदीश के खिलाफ कोतवाली में मामला दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि परिजनों की शिकाय पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

 

Comments are closed.