राजनितिक भागीदारी के अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा दिल्ली में करेगा विशाल रैली का आयोजन!

ROHIT SHARMA / LOKESH GOSWAMI

Galgotias Ad

नई दिल्ली :– अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा समाज में जनजागृति पैदा करने एवं राजनैतिक चेतना जगाने के लिए दिल्ली के रामलीला मैदान में कुशवाहा, सैनी, शाक्य, मौर्य, मराल, माली आदि समाजों की एक महारैली 30 सितम्बर को आयोजित करने जा रहा है । जिसको लेकर आज अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा ने दिल्ली में स्थित सासंद राजकुमार सैनी के आवास पर महापंचायत की |

इस महापंचायत में देश के विभिन्न राज्यों से कुशवाहा समाज से जुड़े अध्यक्ष, महासचिव, सचिव सहित सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया | साथ ही इस अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा द्धारा की गई महापंचायत में 30 सितम्बर को होने वाली महारैली के बारे में चर्चा की गई |

वही इस मामले में अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के सदस्य उदय सिंह कुशवाहा का कहना है की कुशवाहा, सैनी, शाक्य, मौर्य, मराल, माली समाज के लोगों को आज के समय में सरकार नहीं पूछ रही है | जिसके कारण कुशवाहा, सैनी, शाक्य, मौर्य, मराल, माली समाज के लोगों में काफी रोष है |

देश में 12 से 14 प्रतिशत की संख्या में कुशवाहा समाज के लोग है , फिर भी पिछली और मोदी सरकार में हमारे समाज की कोई भागीदारी नहीं है | पिछली और वर्तमान सरकार ने आज तक कुशवाहा समाज के लोगों को राजनैतिक पार्टियों में सीट तक नहीं दी गई | जिसके कारण दिल्ली के रामलीला मैदान में महारैली करनी पड़ रही है | इस महारैली में 2 से 3 लाख तक की संख्या में कुशवाहा, सैनी, शाक्य, मौर्य, मराल, माली समाज के लोग हिस्सा लेंगे |

Leave A Reply

Your email address will not be published.