एक ने माँगा पिछले कामों का ब्यौरा तो दूसरे ने बताया सबको भ्रष्ट : फोनरवा चुनाव के आरोप-प्रत्यारोप
ROHIT SHARMA
NOIDA : फोनरवा के चुनाव जैसे जैसे नजदीक आ रहे हैं विभिन्न पदों के लिए दोनों पैनल के प्रत्याशियों ने अपनी कमर कसनी शुरू कर दी है | फोनरवा पद के चुनाव को लेकर दोनों प्रत्याशियों ने घोषणापत्र जारी भी कर चुके है | खासबात ये है की फोनरवा के चुनाव में ऐसी रणनीति चल रही जैंसे की विधायक या सांसद की चुनाव होने जा रहे हो |
फोनरवा के चुनाव को लेकर दोनों पैनलो ने एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाने शुरू भी कर दिए है | फोनरवा के प्रत्याशी सुखदेव शर्मा ने एनपी सिंह पर आरोप लगाते हुए बताया की काफी सालों से फोनरवा के पद पर तैनात रहे एनपी सिंह ने नोएडा में कोई भी विकास नहीं कराया है | साथ ही सुखदेव शर्मा का कहना है की अब बदलाव की जरूरत है | जिसको लेकर आज एनपी सिंह ने सुखदेव शर्मा , कन्हैयालाल , ओपी यादव पर आरोप लगाया है की ये पैनल भ्र्ष्टाचार में लिप्त है | सुखदेव शर्मा के पैनल के लोगो ने आज तक कोई भी नोएडा की जनता के हित काम नहीं किया | वही एनपी सिंह का कहना है की सुखदेव पैनल में जो सदस्य है वो काफी सालों से सेक्टरों के अध्यक्ष बने हुए है |