भाजपा कार्यकर्ता जेवर कोतवाली पर 14 जुलाई को करेंगे घेराव

Galgotias Ad

GREATER NOIDA LOKESH GOSWAMI 

जेवर क्षेत्र की कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है। अवैध वसूली , हरियाणा से शराब तस्करी और स्थानीय लोगों से सरेआम लूटपाट के खिलाफ भाजपा जेवर थाने को आने वाली 14 तारीख को घेराव करेगी। प्रदेश और क्षेत्र में बिगडती कानून व्यवस्था के विरोध में भाजपा थाना घेराव आंदोलन कर रही है इसी के तहत आने वाली 14 तारीख  को जेवर थाना का घेराव किया जाएगा। जेवर थाना घेराव पर रणनीति बनाने के लिए नीमका गांव में भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं की बैठक हुई ।बैठक में लोगों को सम्बोधित करते हुए भाजपा नेता संजय सिंह ने कहा पूरे जिले में जंगलराज कायम है। थानों में सपा नेताओं का आदेश चलता है। जब पुलिस सुरक्षित नहीं है तो आम आदमी की हालत समझी जा सकती है। सपा सरकार में पुलिस गुंडों और माफियाओं के हाथ की कठपुतली बन गई है। प्रदेश में अपराध चरम पर है। सपा के लोग भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। बैठक में सांसद प्रतिनिधि सतपाल तालान , ठा. संजय सिंह , मंडल अध्यक्ष संजीव शर्मा , मनोज जैन,संदीप राणा,  रामेंद्र अत्री, रोहित कुमार , हरकेश चौहान श्रीप्रसाद व्यास, सत्यदेव महाशय, अमरपाल मास्टरजी, चंद्रमणि भारद्वाज ,सुरेंद्र छौंकर, वीरपाल शर्मा , संदीप राणा,रमेश सिंह ,देवेंद्र सिंह, सतेंद्र सिंह ,महेश चंद शर्मा , ललित जादौन, श्रीराम , तेजपाल कानीगढ़ी ,अनुराग , गौरव, शेखर, विपिन ,आशीष , दिव्यांक आदि प्रमुख रुप से उपस्थित रहे। को सम्बोधित करते भाजपा नेता संजय सिंह

Leave A Reply

Your email address will not be published.