अमित शाह ने केरल हत्याओं के खिलाफ दिल्ली में पैदल मार्च में लिया हिस्सा

Galgotias Ad

Lokesh Goswami New Delhi :

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने आज केरल में हुए नरसंहार के ऊपर पैदल मार्च कर किया विरोध प्रदर्शन


बीजेपी की राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि मित्रों आज देशभर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता देशभर में जन सुरक्षा यात्रा शांतिपूर्ण तरीके से पैदल मार्च कर रहे हैं। क्यों जरूरत पड़ी भारतीय जनता पार्टी के हजारो कार्यकर्ताओं को जनसुरक्षा यात्रा निकालने की जरुरत केरल में जब से कम्युनिस्ट पार्टी की सरकार आई है संघ और भारतीय जनता पार्टी 12 से ज्यादा कार्यकर्ताओं की निर्मम हत्या कर दी गई है। हत्या इस प्रकार से करते हैं जिसे शरीर के टुकड़े टुकड़े कर दिए जाते हैं। यहाँ यह फोटो लगे हैं मेरा मीडिया से निवेदन है जरा इन फोटो को जनता को दिखाइएगा शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर दिए जाते हैं। क्या मतलब है जान तो एक गोली से भी जा सकती है। देश में क्या संदेश देना चाहते हो भारतीय जनता पार्टी के साथ जो जुड़ा उसकी क्रूरतापूर्वक हत्या कर दी जाती है।

BJP पार्टी के अध्यक्ष के नाते उनको कहना चाहता हूं हत्या का कीचड़ जितना आप बढ़ाओगे कमल उतने ही अच्छे से खिलकर बाहर आएगा हमारी पार्टी हमारी विचारधारा है बलिदानों से डरने वाली नहीं हैं। हम मां भारती के लिए और हमारी विचारधारा के लिए सदैव तैयार रहते हैं। मगर इतना याद रखिएगा भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता इन हत्याओं को सहन भी नहीं करेगा हम हिंसा का जवाब हिंसा से नहीं देंगे हम कम्युनिस्ट पार्टी नहीं है हम हिंसा की राजनीति में भरोसा नहीं करते मगर हम जनजागृति ऐसी फेलायेंगे आप अपने कार्यालय को छोड़कर
अपने कार्यालय से बाहर ना निकल पाएंगे हम ऐसा जन आक्रोश फैलाएंगे और इसी मकसद से यह जन सुरक्षा यात्रा निकाली है मित्रों आज हमने दिल्ली में पैदल मार्च निकाला है। मैं आपको बताना चाहता हूं देश के सभी राज्यों में
जन सुरक्षा यात्रा निकली है। मित्रों आज दिल्ली में पैदल मार्च निकाला है देश के सभी 30 राज्यों में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता का राजधानी में पैदल मार्च लेकर इन हत्याओं का विरोध प्रदर्शन करने के लिए निकले हैं। केरल में 3 तारीख से लेकर 17 तारीख तक
हत्याएं होती हैं। मगर किसी की गिरफ्तारी नहीं होती पुलिस को केस दर्ज करने में तकलीफ होती है। और हत्या कहां सबसे ज्यादा होती है कम्युनिस्ट पार्टी को शर्म आनी चाहिए मुख्यमंत्री के गुरु जिले में सबसे ज्यादा हत्या होती हैं। जो बताना है मुख्यमंत्री के इशारे पर ही सारे हत्याओं का तांडव कराया गया है 120 से ज्यादा कार्यकर्ता जब से कम्युनिस्ट पार्टी सत्ता में आई है। संघ और भारतीय जनता पार्टी के 120 से ज्यादा कार्यकर्ता मौत के घाट उतार दिए गए हैं। यह लोग समझते हैं इस तरह से डरा धमका कर विचारधारा को रोक पाएंगे कम्युनिस्ट पार्टी और उनका समर्थन करने वाले कांग्रेस पार्टी दोनों को कहना चाहता हूं कम्युनिस्ट पार्टी इस दुनिया में समाप्त हो गई है और कांग्रेस पार्टी भारत में समाप्त हो गई है और भारतीय जनता पार्टी 10 सदस्यों से आज 11 करोड़ सदस्यों के साथ विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन बन गयी है

Leave A Reply

Your email address will not be published.