आयकर विभाग ने आम आदमी पार्टी को अघोषित आय पर जारी किया नोटिस, कांग्रेस ने माँगा दानदाताओं का ब्यौरा
ROHIT SHARMA
NEW DELHI : आयकर विभाग ने आम आदमी पार्टी को 30.67 करोड़ रुपए का टैक्स नोटिस जारी किया है। आयकर विभाग ने ये नोटिस आप के पांच साल पूरा होने के ठीक दूसरे दिन जारी किया है। वही दूसरी तरफ दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय माकन ने प्रेस वार्ता करते हुए आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा | उन्होंने कहा की आम आदमी पार्टी जब बनी थी तो उन्होंने कहा था की दिल्ली सरकार क्या कर रही हर बाते आम जनता के सामने खुली किताबे की तरह होगी , लेकिन आप पार्टी ने ऐसा कुछ नहीं किया उन्होंने अघोषित संपत्ति के बारे में जानकारी सरकारी विभाग और आम जनता को नहीं दी |
साथ ही अजय माकन ने आप पार्टी पर भ्र्ष्टाचार का आरोप लगाया | आपको बता दे की आयकर विभाग ने आप पार्टी को नोटिस जारी करके पूछा की 13 करोड़ की अघोषित संपत्ति के बारे में जानकारी क्यों नहीं दी गई। साथ ही विभाग ने उन 462 दान दाताओं का रिकॉर्ड नहीं रखने पर भी सवाल खड़ा किया है, जिन्होंने करीब 6 करोड़ रुपये दान दिए हैं। आयकर विभाग ने यह नोटिस वित्त वर्ष 2014-15 और 2015-16 के लिए जारी किया है। साथ ही नोटिस के साथ उन दान दाताओं की लिस्ट भी जारी की है, जिन्होंने 20 हजार रुपए से ज्यादा का चंदा दिया है। विभाग ने असेसमेंट के दौरान कुल 68.44 करोड़ रुपये की आय भी पार्टी के खाते में जोड़ी है।