नोएडा प्रवासी महासंघ ने दिल्ली- एनसीआर के सबसे बड़े छट महोत्सव की तैयारियां की पूरी
ROHIT SHARMA
NOIDA : शहर में होने वाले दिल्ली- एनसीआर के सबसे बड़े छठ महोत्सव की तैयारियां शुरु हो गई हैं। जिसको लेकर आज नोएडा में प्रवासी महासंघ ने एक बैठक का आयोजन कर इसकी विस्तृत जानकारी दी।
इस दौरान महासंघ के अध्यक्ष आलोक वत्स ने बताया कि नोएडा स्टेडियम में 22 अक्टूबर को दिल्ली- एनसी आर के सबसे बड़े छठ महोत्सव का आयोजन नोएडा स्टेडियम में 5:30 बजे किया जाएगा। इस दौरान लाखों की संख्या में लोग कार्यक्रम में हिस्सा लेने आएंगे। महोत्सव में सीसीटीवी के जरिए सुरक्षा की विशेष व्यवस्था की जाएगी। छठ महोत्सव के मुख्य अतिथियों की जानकारी देते हुए प्रवासी महासंघ के अध्यक्ष ने बताया कि इस बार कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मेघालय के गवर्नर गंगा प्रसाद चौरसिया, वसिष्ट अतिथि यूपी भाजपा अध्यक्ष महेंद्र पांडे, मंत्री उपेंद्र तिवारी, केंद्रीय मंत्री डॉ महेश शर्मा, विधायक पंकज सिंह रहेंगे। वहीं महोत्सव में प्रसिद्ध लोकसंगीत गायिक मालिनी अवस्थी और भोजपुरी गायक व सिनेस्टार पवन कुमार लोगों को अपने गीतों पर झूमने को मजबूर कर देंगे।