धरमपुरा हवेली को मिला यूनेस्को एशिया पैसिफिक अवॉर्ड, केंद्रीय मंत्रियों ने लिया जश्न में हिस्सा

ROHIT SHARMA / SAURABH SHRIVASTAV

Galgotias Ad

NEW DELHI :  चांदनी चौक स्थित धर्मपुरा हवेली को यूनेस्को ने एशिया पैसिफिक अवार्ड फॉर कन्जर्वेशन एंड हेरिटेज से सम्मानित किया है। जिसको लेकर केंद्रीय मंत्री ने एक समारोह का आयोजन किया | इस समारोह में लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन , केंद्रीय मंत्री डॉ महेश शर्मा अन्य मंत्री शामिल रहे | वही इस समारोह में केंद्रीय मंत्री विजय गोयल ने अपनी हवेली को यह सम्मान मिलने पर हर्ष जताते हुए इसे देश व राजधानी के लिए गौरवपूर्ण अवसर बताया है।

साथ ही लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने कहा की जिस तरीके से मंत्री विजय गोयल ने दिल्ली में धर्मपुरा हवेली को इतना बढ़िया बनबाया है जिसको यूनेस्को ने एशिया पैसिफिक अवार्ड फॉर कन्जर्वेशन एंड हेरिटेज से सम्मानित भी किया वो काफी ज्यादा काबिले तारीफ है |

वही हमे अपने देश की पुराणी विरासत को भी बचाना है क्योकि आने वाली जनरेशन को भी पता चले की उनके देश में कितनी साल पुराणी इमरात है | वही डॉ महेश शर्मा का कहना है की चांदनी चौक स्थित धर्मपुरा हवेली को यूनेस्को ने एशिया पैसिफिक अवार्ड फॉर कन्जर्वेशन एंड हेरिटेज से सम्मान मिला है वो काफी ज्यादा बढ़िया है | इस धर्मपुरा हवेली को देश की एक पहचान मिलेगी जिसमे देश और विदेश के टूरिस्ट यहां आएंगे |

Leave A Reply

Your email address will not be published.