DHARMIK RAMLEELA COMMITTEE PRESENTED RAM LEELA IN GREATER NOIDA DAY 5 – PHOTO GALLERY
सेक्टर पाई में चल रहे श्री धार्मिक रामलीला कमेटी द्वारा आयोजित श्री धार्मिक रामलीला की शुरुआत गणेश वंदना के साथ हुई। इसके पश्चात वन में राम, लक्ष्मण,सीता एवं मनोरम दृश्य का मंचन किया गया। इसके बाद राम द्वारा शिव पूजा करना, केवट राम संवाद का मंचन , राम वियोग मे दशरथ के प्राण त्यागने का दृश्य , भरत कैकयी संवाद में भरत कैकयी को खरी खोटी सुनाते हैं का सुन्दर मंचन किया गया। तत्पश्चात भारद्वाज आश्रम में अनसुइया माता द्वारा सीता को पतिव्रता स्त्री के धर्म का ज्ञान देती हैं। राम वशिष्ट मुनि के आश्रम पहुँचते है। इसके बाद राम भरत मिलाप के दृश्य का मंचन होता है।
Comments are closed.