श्री राम ने रावण को मार कर किया बुराई का वध, नोएडा सेक्टर 62 में डॉ महेश शर्मा ने तीर चला किया दहन
ROHIT SHARMA
NOIDA : नोएडा के सेक्टर 62 मे चल रही राम लीला मे आज 7 बजे रावण दहन किया गया..इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथी रहे केंद्रीय मंत्री डॉ महेश शर्मा जिन्होने तीर चला कर रावण दहन किया..
रावण दहन से पहले रामलीला में राम और रावण के बीच चले युद्ध के प्रसंग को दिखाया गया। भगवान राम और रावण के बीच युद्धा हुआ। जिसे देखकर लोगों का हुजूम रोमांचित हो उठा। रावण वध के साथ ही जय श्री राम का उद्घोष गूंज उठा।नोएडा के सेक्टर 62 मे हजारो की तादात मे लोग रावण दहन कार्यक्रम देखने पहुचे इसी के साथ आज सत्य की असत्य पर विजय हो गई..भारी भीङ की वजह से सुरक्षा के पुख्ता इन्तेजामात किए गए | साथ ही विजयदशमी के मौके पर बुराई का प्रतीक रावण धू-धू कर जल उठा। यह नजारा देखने लायक था।