सावित्री बाई फुले जन्म सप्ताह पर हुआ नॉएडा में हुआ महिला विकास विचार गोष्ठी का आयोजन

ROHIT SHARMA

Galgotias Ad

NOIDA : सावित्री बाई फुले के जन्म सप्ताह पर मौर्या फ्रेंड्स ग्रुप द्धारा नोएडा में शिक्षाप्रद गोष्ठी का आयोजन किया गया | दरसल इस कार्यक्रम में “भारतीय महिलाएं आज , कल , हमेशा” विषय पर चर्चा की गयी | साथ ही इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सम्यक सेवा संघ की अध्यक्ष मैत्रेयी शाक्या एवं सम्मानीय अतिथि गीता कुमारी सैनी रही | इस कार्यक्रम में महिलाओ पर हो रहे अत्याचार पर चर्चा के साथ ही महिलाओं के विकास को लेकर लोगों को जागरूक भी किया गया |

आपको बता दे की इस कार्यक्रम में तमाम महिला संगठन के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया | साथ ही इस कार्यक्रम में आयी मुख्य अतिथि सम्यक सेवा संघ की अध्यक्ष मैत्रेयी शाक्या का कहना है की आज के समय में महिला अभी भी सुरक्षित नहीं है | अगर गॉव की बात करे तो कुछ इलाके ऐसे है जिसमे अभी तक बाल – विवाह हो रहे है | केंद्र सरकार और सभी राज्य सरकारों ने महिलाओं के विकास को लेकर बहुत सी योजनाए निकालीं है , लेकिन इस योजनाए पर कुछ भी काम नहीं चल रहा है | उनका कहना है की जब तक लोग जागरूक नहीं होंगे तब तक इन योजनाए का क्या फायदा है |

इस अवसर पर निर्भया के माता पिता ने भी इस संगोष्ठी में सहभागिता की। उन्होंने कहा की सरकार को ऐसे ठोस कदम उठाने चाहिए जिससे उनकी बेटी के साथ हुई जघन्य घटना किसी और महिला के साथ कभी न घटित हो।

Leave A Reply

Your email address will not be published.