गलगोटिया काॅलिज में राज्य सरकार के इंक्यूवेशन विभाग ने किया निरिक्षण

Galgotias Ad

GREATER NOIDA LOKESH GOSWAMI 

​गलगोटिया इंजीनियरिंग काॅलिज के उष्मायन विभाग का निरिक्षण राज्य सरकार के इंक्यूवेशन विभाग के पाँच सदस्यों के द्वारा किया गया। समिति के प्रोग्राम निदेशक एन,बी सिंह ने छात्रों से उनके भारत सरकार द्वारा निधित्त (फंडिड) परियोजना के कार्य के बारे में जानकारी लेते हुए उनका मूल्यांकन किया। और समिति के सदस्यों ने पूरे उष्मायन विभाग की प्रयोगशाला का भी निरिक्षण किया। और वहां चल रहे शोध कार्यक्रम की सराहना की। कार्यालय व जीसीइटी के निदेशक डाॅ0 एस, पी पाण्डेय व उष्मायन विभाग के प्रमुख डाॅ0 एस,के वर्मा के द्वारा समिति के सदस्यों के सम्मुख विभिन विभागो के वर्तमान कार्य तथा भविष्य की योजनाओ की शक्ति बिन्दु को प्रस्तुत किया। आगुंतको का स्वागत काॅलिज के निदेशक डाॅ0 एस,पी पाण्डेय के द्वारा किया गया। तथा उष्मायन विभाग के प्रमुख एस के वर्मा ने कार्यक्रम का समापन सम्बोधन करते हुए सभी का धन्यवाद व आभार प्रकट किया।
                                                ​
Leave A Reply

Your email address will not be published.