दिल्ली के झंडेवालान मंदिर में भक्तों ने बड़ी धूमधाम से मनाया गोवर्धन पूजा महोत्सव

Galgotias Ad

ROHIT SHARMA

NEW DELHI : दिल्ली के झंडेवालान मंदिर में भक्तों ने गोवर्धन पूजा महोत्सव बड़ी धूमधाम से अनौखे अंदाज में मनाया। मंदिर में आए श्रद्धालुओं ने कई क्विंटल खाद्य सामग्री से गिरिराज पर्वत बनाकर उसकी विधि विधान से पूजा अर्चना की।

आपको बता दे की कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा को गोवर्धन उत्सव मनाया जाता है | गोवर्धन को ‘अन्नकूट पूजा’ भी कहा जाता है | सामान्य भाषा में कहा जाए तो दिवाली के अगले दिन गोवर्धन पूजा की जाती है | इस दिन भगवान श्रीकृष्ण ने इंद्र की पूजा की बजाय गोवर्धन की पूजा शुरू करवाई थी. इस दिन गोबर घर के आंगन में गोवर्धन पर्वत की चित्र बनाकर पूजन किया जाता है | इस दिन गायों की सेवा का विशेष महत्व है | गोवर्धन पूजा का श्रेष्ठ समय प्रदोष काल में माना गया है |

Leave A Reply

Your email address will not be published.