एक्टिव सिटीजन टीम ने आज से शुरू किया पोस्टर हटाओ अभियान

Galgotias Ad

LOKESH GOSWAMI

एक्टिव सिटीजन टीम ने ग्रेटर नॉएडा के विभिन्न सैक्टरों में लगे दीवार पर पोस्टर को लेकर पोस्टर  हटाओं अभियान शुरू किया है। इस वक्त ग्रेटर नॉएडा  पूरे शहर की दीवारें पोस्टरों और  विज्ञापनों से भरी  हुई है। लोगों ने अपने प्रोडक्ट का प्रचार करने के लिए विभिन्न सैक्टरों की दीवारों पर अवैध रूप से कब्जा कर रखा है।एक्टिव सिटीजन टीम के सदस्य हरेंद्र भाटी ने बताया कि आज से अभियान की शुरूआत कर दी गई है । आज से ग्रेटर नॉएडा  शहर के मुख्य गोलचक्करों पर लगे बोर्ड को पोस्टरों और विज्ञापनों से मुक्त कराया है । आज अल्फा कामर्शियल बेल्ट गोलचक्कर व् बीटा 1 के  आस-पास अभियान चलाया गया।  इसके बाद  दीवारों पर प्रापर्टी डीलर और पीजी मालिकों ने अवैध रूप से मोबाईल नम्बर लिखवा रखा है। उन पर सफेद रंग पोतकर दीवारों को मुक्त किया है । इस मौके पर आलोक सिंह , आलोक नागर, बृजेश भाटी, प्रदीप भाटी, राहुल भाटी ,सुनील प्रधान आदि लोग मौजूद रहे।

Comments are closed.