इंडियन यूथ कांग्रेस ने किया जय शाह पर लगे आरोपों जांच के लिए प्रदर्शन
ROHIT SHARMA
NEW DELHI : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के बेटे जय शाह के ऊपर लगे भ्रष्टाचारों के आरोपों को लेकर आज इंडिया यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में स्थित बीजेपी कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया।
साथ ही इंडिया यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का कहना है की मोदी ने कहा था कि न खाऊंगा न खाने दूंगा सिर्फ दिखावा है। नरेंद्र मोदी की नाक के नीचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अकूत सम्पदा इकठ्ठा कर ली, लेकिन पीएम को यह दिखाई नहीं देता है। वही कांग्रेस के कार्यकर्ताओ ने माँग है की भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के बेटे जय शाह के ऊपर लगे भ्रष्टाचारों की सीबीआई और ईडी से जाँच होनी चाहिए |