नोएडा में चीफ इंजीनियर राजेश्वर सिंह यादव के घर पर पड़ा इनकम टैक्स का छापा

Galgotias Ad

10/11/2017 story by Saurabh kumar-video photo jitender pal

नोएडा। आय से अधिक संपत्ति के मामले में सिचाईं विभाग के दिल्ली आफिस में तैनात राजेश्वर सिंह के ठिकानों पर छापेमारी जारी है। यह छापेमारी आयकर विभाग की नोएहा इंवेस्टीगेशन यूनिट द्वारा की जा रही है। अब तक की छापेमारी में करीब 200करोड़ रुपए की संपत्ति की जानकारी विभागीय अधिकारियों द्वारा जुटाई जा चुकी है। इसके अलावा दादरी में एक फैक्ट्री का पता भी चला है। वहां भी आयकर विभाग के अदिकारियों द्वारा छापेमारी की जा रही है।
सुबह आठ बजे पहुंची टीम
आयकर विभाग की नोएडा इंवस्टिगेशन टीम सुबह आठ बजे राजेश्वर सिंह यादव के घर सेक्टर-44 पल्स टावर पहुंची। यहा जे-702 में 12 लोगों की टीम पहुंची। घर पहुंचते ही अंदर से दरवाजे बंद कर दिए गए। अंदर घर में मौजूद लोगों से पूछताछ की गई। इसके अलावा कई अहम दस्तावेज खंगाले गए। कुछ ही देर में आधा दर्जन अन्य अधिकारियों की टीम ने सेक्टर-44 के ओमेक्स कांप्लेस के ए-602 में छापेमारी की। यहा भी लोगों से पूछताछ के अलावा अहम दस्तावेज जब्त किए गए। हालांकि जानकारी खंगाले का काम निरंतर जारी है।
कई करोड़ का आसामी इंजीनियर

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/KOfZIAAe3IE” frameborder=”0″ gesture=”media” allowfullscreen></iframe>

जिन स्थानों पर आयकर विभाग की छापेमारी चल रही है। वह सभी प्रापर्टी इंजीनिया की ही है। इनकी लागत ही कई करोड़ों में है। इसके अलावा ग्रेटरनोएडा में भी कुछ संपंत्ति व भूखंड की जानकारी मिली है। वहीं, दादरी में एक फैक्ट्री भी मिली है। जहा टीम ने छापेमारी कर कई कर्मचारियों के फोन जब्त किए है। वहां एकाउंट सेक्शन में किए गए ट्रांजेक्शन के अलावा इंजीनियर के खातों की जांच भी की जा रही है। बताया गया इनका एक स्कूल भी शामिल है।
अप्रैल -2017 से पीछे लगी थी टीम
जानकारी मिली है कि अप्रैल-2017 से आयकर विभाग की टीम ने इंजीनियर पर नजर रखी हुई थी। उसी दौरान पता चला था कि इंजीनियर अकूत संपंत्ति का मालिक कैसे बन गया। फिलहाल गुरुवार को पहले टीम ने इसके दिल्ली स्थित आफिस पर रेड की। इसके बाद नोएडा व अन्य ठिकानों पर छापेमारी की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.