यमुना महाआरती को नहीं मिला सरकारी सहयोग, पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा परंपरा बढ़ाने आए आगे!

Galgotias Ad

ROHIT SHARMA

NEW DELHI : दिल्ली सरकार दो साल में ही यमुना घाटों की सफाई और महाआरती का संकल्प भूल गई। शुरुआती दोनों साल बड़े जोर-शोर से महाआरती कराई गई, लेकिन इस बार ऐसी कोई हलचल नहीं है। जिसको लेकर पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा आगे आए | साथ ही इस मामले को लेकर कपिल मिश्रा का कहना है की यमुना आरती की परंपरा को बनाए रखेंगे और इस साल भी भैया दूज के दिन फिर यमुना की माहआरती होगी | दरसल दिल्ली में यमुना की महाआरती जल व पर्यटन मंत्री के तौर पर कपिल मिश्रा ने शुरू की थी | कपिल मिश्रा के हटने के बाद इस साल दिल्ली सरकार यमुना आरती का आयोजन नहीं कर रही है | साथ ही कपिल मिश्रा ने घोषणा करते हुए कहा की आरती की परंपरा किसी सरकार की मोहताज नहीं है | इस साल सरकार नहीं भव्य यमुना आरती का आयोजन समाज करेगा | वही कपिल मिश्रा ने की समाज के सभी लोगो से यमुना आरती को सफल बनाने के लिए अपील की है | 21 अक्टूबर के दिन भाई दूज के दिन शाम 5 बजे सोनिया विहार में महा आरती का आयोजन होगा | साथ ही यमुना आरती से पहले होगा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा | आपको बता दे की पिछले दो वर्षों से हो यमुना तट पर आरती का आयोजन रहा है| इस माँ यमुना की आरती में हजारो की संख्या में श्रद्धालु हिस्सा लेते है | वही इस कार्यक्रम में दिल्ली के कई जाने माने कलाकर, लेखक, साहित्यकार भी शामिल रहेंगे |

Leave A Reply

Your email address will not be published.