देश मे कामगार महिलाओ के हित मे चल रही योजनाओं को लेकर नोएडा सेक्टर 16A में स्थित वासमे हॉउस में महिला उधमी संगठन की तरफ से एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। आपको बता दे की महिला उधमी संगठन ने महिलाओं के चल रही योजनाए के बारे में अवगत कराने के लिए कार्यक्रम किया गया | साथ ही इस संगोष्ठी में मुख्य अथिति एनएसआईसी के शाखा प्रबंधक संजय यादव रहे |
वही इस संगोष्ठी में सैकड़ों महिलाओ ने हिस्सा लिया | वही महिला उधमी संगठन के संगोष्ठी में संजय यादव ने सैकड़ो महिला उधमियों को सम्बोधित करते हुए देश व प्रदेश की महिला संबंधी योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी | साथ ही कैसे इन योजनाओं से महिला उधमियों को लाभ मिले , इसके गुरु मंत्र भी दिए । वही दूसरी तरफ महिला उधमी संगठन की सयुंक्त सचिव माला अरोड़ा का कहना है की कामगार महिलाओ के लिए ये संस्था हमेशा काम करती है , साथ ही महिला कैसे अपने व्यापार को आगे बढ़ाया जाए , जिसको लेकर संगोष्ठी के द्वारा जागरूक किया जाता है | वही उनका कहना है की आज के समय में देश के अंदर महिला अपने रोजगार को बहुत ज्यादा बढ़ावा दे रही है , साथ ही देश के अंदर उनके महिलाओं के सरकार की तरफ से बहुत सी योजनाए चल रही है , लेकिन कुछ जगह इन सभी योजनाओं के बारे में महिला उद्यमी को पता नहीं चल पा रहा है , जिससे काफी नुकसान भी होता है |