नव ऊर्जा संस्थान ने 75 फीट तिरंगे के साथ निकाली यात्रा

Galgotias Ad

PHOTO.VIDEO.STORY- JITENDER PAL- TEN NEWS

देश की आज़ादी के लिए वर्ष 1942 में छेड़े गए ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर नव ऊर्जा युवा संस्था द्वारा स्वच्छ भारत तिरंगा यात्रा का आयोजन किया।इस आयोजन में बड़ी संख्या में सभी वर्ग के लोगो ने हिस्सा लिया। यात्रा का संचालन शहर की आवाज करुणेश शर्मा जी ने किया। यह यात्रा नोएडा स्टेडियम के गेट नंबर 4 से प्रारंभ होकर डीएम चौक होते हुए कैलाश अस्पताल के सामने से सेक्टर 29 ब्रम्हपुत्र मार्किट पहुंची उसके बाद शहीद स्मारक से होते हुए गोल्फ कोर्स मेट्रो स्टेशन से सेक्टर 39 राजकीय महाविधालय के प्रांगण में समाप्त हुई।बढ़ता है ।

यात्रा में सभी युवा राष्ट्र प्रेम से ओतप्रोत नजर आ रहे थे और भारत माता की जय और वंदे मातरम का जयघोष किया जा रहा था। यात्रा में 75 फीट लंबा और 10 फीट ऊंचा तिरंगा आकर्षण का केंद्र बना रहा।पांच ट्रालियों की मदद से 75 फीट तिरंगे को एक साथ जोड़ा गया था सबसे ऊपर भारत माता का मानचित्र को सजाया गया। इस तिरंगा को 50 युवाओं का समूह लेकर चल रहा था।राजकीय महाविधालय की तरफ से चैलेंजर्स ग्रुप ने इस यात्रा को मजबूती दी।हर्ष मॉडर्न पब्लिक स्कूल के बच्चो ने देशभक्ति गानों पर नृत्य कर लोगों को दिल जीत लिया। शहर के गणमान्य व्यक्तियों ने जिसमें समाजसेवी राजन श्रीवास्तव, सुनील चौधरी, कर्नल जीतपाल सिंह ने शुभारंभ की प्रतीक तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर सुनील चौधरी ने कहा कि हमारा तिरंगा हमें जोड़ता है और देश सेवा के लिए प्रेरित करता है यह मेरा सौभाग्य है कि आज मैं इस विशाल तिरंगा यात्रा का हिस्सा बना। इसी बीच कर्नल जीतपाल सिंह ने कहा कि हमेशा से नव ऊर्जा युवा संस्था के युवा हमें राष्ट्र कार्य करने के लिए प्रेरित करते हैं। मुख्य अतिथि के रूप में शहर के विधायक पंकज सिंह जी कैलाश अस्पताल के सामने से इस यात्रा का हिस्सा बने और उन्होंने जोर देकर अपने सम्बोधन में कहा कि एक राष्ट्र अपने लोगों की ताकत, आकांक्षाओं और उनकी कड़ी मेहनत के बल पर प्रगति करता है आगे बढ़ता है ।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.