नोएडा में नगर निगम बनाने पर एनईए अध्यक्ष विपिन मल्हन ने दी बेबाक राय, फ्री होल्ड के साथ रखी ये शर्तें

Rohit Sharma/ Rahul Kumar Jha

Galgotias Ad

नोएडा ग्रेटर नोएडा में नगर निगम प्रणाली लागू करने को लेकर आज टेन न्यूज़ ने नोएडा की एनईए संस्था के अध्यक्ष विपिन मल्हन से खास बातचीत की |

यह पूछे जाने पर की नोएडा में नगर निगम बनना चाहिए या नहीं नोएडा की एनईए संस्था के अध्यक्ष विपिन मल्हन का कहना है की नोएडा को नगर निगम बनना चाहिए | नगर निगम बनने से नोएडा के निवासियों को बहुत फायदा मिलेगा | साथ ही उन्होंने कहा की 1976 में नॉएडा की स्थापना हुई थी ,इतने सालो बाद तो अब इस शहर को मुक्ति मिलनी ही चाहिए |

अब हमारी ये सोच है की अब नॉएडा को फ्री होल्ड हो जाना चाहिए और यहाँ नगर निगम बनना चाहिए,अगर निगम का बोर्ड बनता है तो उसके हेड मुख्यमंत्री होते है ,शहर के विधायक और सांसद होते है और शहर के निवासी उद्योगपति ,समाजसेवी समेत 11 सदस्य होते है जिसके बाद अगर शहर का कोई विकास होता है तो उनकी जबाब देही होती है ,लेकिन अभी प्राधिकरण की बोर्ड मीटिंग होती है तो उसमे जनता का कोई प्रतिनिधि शामिल नहीं होता है अधिकारीयों की जैसी मर्जी होती है वैसा शहर का स्वरूप कर देते है और फिर चले जाते हैं ,नगर निगम बनने का सबसे बड़ा फायदा यही होगा की शहर के विकास में जनप्रतिनिधियों की सहभागिता होगी।

कुछ लोगों की राय है की नगर निगम नहीं बनना चाहिए, दिक्कतें क्या है इसमें ?

मैने भी सबकी राय ली है निगम बनने से दिक्क्त ये आएगी की अचानक जनसँख्या वर्द्धि न हो जाये क्योंकि अभी जो मकान 2 या 3 मंजिल बने है वो फ्री होल्ड हो जाने के बाद फलैट की तरह रजिस्ट्री होने लगेगी,ऐसे में निगम बनने के समय ही मानक बनाये जाएँ की ना तो ऍफ़ ए आर बढ़ेगा न ही फ्लैट की तरह रजिस्ट्री की जाएगी ,कुछ लोगो को डर है की कही बड़े या छोटे सेक्टरों में बिल्डर लॉबी न घुस जाये ,सभी मकान तोड़कर वो 5 या 6 मंजिले बनाकर बेचना न शुरू कर दे यही लोगों में डर है।

अभी कुछ दिनों पहले ग्रेटर नोएडा के बिमटेक संस्थान में टेन न्यूज़ नेटवर्क के द्वारा एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया था | इस संगोष्ठी में नोएडा और ग्रेटर नोएडा को नगर निगम बनाना चाहिए या नहीं इस मामले में चर्चा की गयी |
इस दौरान विधायक पंकज सिंह और जिलाधिकारी बी एन सिंह ने भी नगर निगम बनाने की मांग का समर्थन किया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.