पारिवारिक कलह में दो बच्चों के साथ पिता ने नाले में लगाई छलांग

Galgotias Ad

PHOTO.VIDEO.STORY- JITENDER PAL- TEN NEWS

नोएडा। पारिवारिक कलह के चलते एक शख्स अपने दो बच्चों के साथ सेक्टर-15 के गंदे नाले में कूद गया। वह यहा खुदकुशी करने आया था। आसपास के लोगों ने तीनों को नाले में कूदते देख लिया। है।

 

 

 

 

 

जिसके बाद शख्स व उसकी दो साल की बच्ची को बचा लिया गया। जबकि पांच साल का लड़का लापता है। पुलिस व दमकल विभाग के कर्मी लापता बच्चे की तलाश कर रहे है। वहीं बच्ची व शख्स को अस्पताल में भर्ती कराया गया है

 

 

 

 

 

 

जानकारी के मुताबिक सेक्टर-15 में धमेंद्र परिवार के साथ रहता है। उसकी दो साल की बच्ची ईशू व पांच साल का लड़का मयंक है। बताया गया कि वह काफी दिनों से पारिवारिक कलह के चलत परेशान चल रहा था। जिसके चलते रविवार देरशाम वह सेक्टर-15 के नाले पास गया। वहां दोनों बच्चों के साथ नाले में कूद गया। कूदते हुए आसपास के लोगों ने उसे देख लिया। शोर मचाया लेकिन जब तक उसे रोकते वह बच्चों के साथ कूद गया। आनन-फानन में लोगों ने धमेंद्र व बच्ची इशू को बचा लिया। लेकिन मयंक लापता है। मयंक को ढूढने का काम निरंतर जारी है। उधर, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं, दमकल विभाग की गाड़ियों के अलावा रेस्क्यू में गोतखोर की मदद ली जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.