सुनील चैधरी ने पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सदस्य प्रो. रामगोपाल यादव का सत्तरवां जन्मदिन जिला अस्पताल में मरीजों के बीच मनाया

Galgotias Ad

NOIDA ROHIT SHARMA

समाजवादी पार्टी के नोएडा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सुनील चैधरी ने पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सदस्य प्रो. रामगोपाल यादव का सत्तरवां जन्मदिन जिला अस्पताल में मरीजों के बीच मनाया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनकी दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। जिला अस्पताल में मरीजों को जहां फल वितरित किये गये वहीं उनका हाल चाल भी पूछा गया। उन्होंने कहा कि प्रो. रामगोपाल यादव बहुत ही गम्भीर प्रवृति के नेता है और पार्टी की स्थापना से लेकर आजतक उन्होंने पार्टी के लिए बहुत काम किया है। उनके इस योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। पूर्व महानगर अध्यक्ष बीर सिंह यादव ने कहा कि उनके समाजवादी विचार प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए मार्गदर्शन करने का काम कर रहे है तथा उनकी कार्यशैली प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए प्रेरणादायक है। इस अवसर पर रेशपाल अवाना प्रदेश सचिव लोहिया वाहिनी, विकास यादव, श्रीपाल प्रधान, सतपाल यादव, वीरपाल प्रधान, प्रवीण शर्मा, वीएस चैहान, एसएल यादव, वीके मिश्रा, सोनू चैहान, नगेंद्र प्रजापति, दीपक कजाहिनया, अजय सिंह मौजूद रहे।

IMG-20160629-WA0029(1)

Leave A Reply

Your email address will not be published.