अपराध पर लगाम नहीं लगा सकी सरकार, सपा सरकार हो बर्खास्त– नबाब सिंह नागर

Galgotias Ad

NOIDA ROHIT SHARMA

उत्तर प्रदेश में बिगडती कानून व्यवस्था और अवैध कब्जों की बढ़ती वारदातों को लेकर सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री नबाब सिंह नागर के नेतृत्व में सेक्टर 58 थाने का घेराव किया। घेराव के दौरान कार्यकर्ताओं ने उप्र में सरकार की कार्यशैली एवं नाकामियों से पूरी तरह गुण्डाराज के खिलाफ नारेबाजी की। घेराव के दौरान नबाब सिंह नागर ने कार्यकर्ताओं को संाबोधित करते हुए कहा कि आज उप्र सरकार में कानून व्यवस्था ठप्प हो गई है। उन्होंने कहा कि इस बात को तो सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव स्वंय स्वीकार चुके हैं कि आज सपा नेता व कार्यकर्ता लूट खसोट व अवैध कब्जा करने में जुटे हैं। लूट खसोट, अवैध कब्जे की घटनाएं आम हो गई हैं, लेकिन सरकार इनपर लगाम नहीं लगा पाई है। प्रदेश में हाल ही में हुई तीन घटनाएं बिसहाडा, कैरना व मथुरा सपा सरकार के खातमे का अलटीमेटम है। राज्यपाल ने भी राष्टï्रपति को एक गुप्त रिर्पोट सौंपी हैं जिससे भी यही इशारा हो रहा है कि सपा सरकार के दिन लद गए हैं। सपा सरकार की कानून व्यवस्था पर लगाम लगाने पर नाकाम होने के बाद सपा सरकार को बर्खास्त किया जाना चाहिए। घेराव के दौरान सुनील भराला, अमित त्यागी(मीडिया प्रभारी) , विकास गुप्ता,सतपाल यादव, डिम्पल आनंद,दिपक विग,पूनम सिंह, इंद्रजीत खटाना, सुशील शर्मा,चन्दगी राम यादव, अनु शर्मा, कुलदीप तंवर, मनोज गुप्ता,  सुनील नागर,  संजीव पुरी, प्रमोद प्रजापति, आनंद चंदेल, जादोन, मोहन शर्मा, मिना बाली,बिल्लु नागर, विनोद शर्मा, एसपी चमोली, प्रमोद बहल, शिव यादव, समेत हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
bjp ka gheraav2
bjp ka gheraav6
Leave A Reply

Your email address will not be published.