गाधी जी एवं शास्त्री जी के बताये मार्ग पर चलेः राम सिंह चौहान

Galgotias Ad

NOIDA ROHIT SHARMA

नोएडा। राष्ट्रपिता महात्मागाॅधी एवं लाल बहादुर शास्त्री दोनों हमारें देश की ऐसी महान आत्मा थी जिनके जीवन सिद्धान्तों को देश में ही नहीं अपितु विदेशों में भी माना जाता है आज हम दोनों महान सपूतों की जयन्ती मना रहे है यह बहुत ही सौभाग्य का विषय है अतः उनके जीवन सिद्धान्तों को हम अपने कार्य क्षेत्र में उतारें यही दोनों सपूतों को सच्ची श्रृद्धाजंलि होगी। उक्त बातें समाजवादी पार्टी के मजदूर सभा जिला अध्यक्ष राम सिंह चौहान ने पार्टी कार्यालय फेस-दो में आयोजित कार्यक्रम में कहीं। कार्यक्रम में दोनों महान सपूतों के चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित करने के उपरान्त अपने उद्बोधन में गाॅधी जी के जीवन सिद्धान्तों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुये उन्हें अपने जीवन में अपनाने की अपील की। मजदूर सभा के जिला उपाध्यक्ष चन्द्रप्रकाश गौड ने कहा कि गाॅधी जी राजनैतिक हिंसा, सामाजिक हिंसा, आर्थिक हिंसा यहाॅ तक कि शाब्दिक हिंसा के भी कट्टर विरोधी थे और इसी दर्शन के लिये उन्हें अहिंसा का पुजारी बताया गया। उनका जीवन सादा जीवन उच्च विचार था, और वे संकल्प शक्ति के पुरोधा के रूप में भी जाने जाते है। गाॅधी जी प्रथम व्यक्ति के रूप में लोकतंत्र के सच्चें दार्शनिक थे। उन्होंने विशेष बल दिया कि राष्ट्रीय पर्वो पर हम संकल्प एवं शपथ लेते है और भूल जाते है यदि देश के महान सपूतों के जीवन सिद्धान्तों का कुछेक अंश भी सभी अपने जीवन में उतारे तो इस देश को अधिक विकसित बनानें में उनका महत्वपूर्ण योगदान होगा। इस अवसर पर मो. तस्लीम (प्रदेश सचिव), निजामुद्दीन अब्बासी (प्रदेश सचिव), गौतम शर्मा, मेनुद्दीन, जमशेद अली, मो. हामिद, अब्दुल सत्तार, बब्बन यादव, नीरज कुमार सिंह सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

maj-01

Leave A Reply

Your email address will not be published.