प्रियंका गाँधी को लेकर हर पार्टी में मची खलबली , लोगों ने दी प्रतिक्रिया

Talib Khan / Rohit Sharma

Galgotias Ad

NOIDA, (14/2/2019): प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने बड़े भाई और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से करीब 15 साल बाद सक्रिय राजनीति में 47 साल की उम्र में कदम रखा है | तीन हफ्ते पहले कांग्रेस ने प्रियंका गांधी को पार्टी का महासचिव बनाया था, तब से अबतक कांग्रेस के इस दांव से विरोधियों में खलबली मची हुई है |

आपको बता दे की लोकसभा चुनाव को लेकर हर पार्टी अपनी तैयारियों में जुटी है। इस बार होने वाले चुनाव महाभारत से कम नहीं है, सभी पार्टी अपने ब्रह्मास्त्र तीर चला चुकी है, जिससे लोकसभा चुनाव जीत सके |

देशभर में चर्चा चल रही है कि क्या प्रियंका गांधी कांग्रेस को सहारा दे पाएंगी? प्रियंका के आने से पार्टी कार्यकर्ता जोश में हैं, लेकिन क्या यही जोश प्रियंका को लेकर देश के मतदाता भी दिखाएंगे? क्या प्रियंका मोदी-शाह की जोड़ी का सामना कर पाएंगी? प्रियंका को लेकर देश की जनता क्या सोचती है? इन ही सवालों को लेकर टेन न्यूज़ ने आम जनता से खास बातचीत की।

वही इस मामलें में लोगों ने कहा की कांग्रेस पार्टी ने इस फैसले को लेकर काफी देर कर दी है, उनको पिछले लोकसभा चुनाव में प्रियंका गाँधी को राजनीती में उतारना चाहिए था, जिससे कांग्रेस पार्टी को बहुत फायदा होता , फिर भी इस बार प्रियंका गाँधी को कांग्रेस पार्टी ने राजनीती में उतारा है , जिससे कांग्रेस पार्टी को इस लोकसभा में कम नुकसान होगा।

वही दूसरी तरफ कुछ लोगों ने कहा की प्रियंका गाँधी में इंदिरा गाँधी की छवि दिखाई देती है, उनका बोलना और उनके वादे हमेशा पुरे होते है, जिससे कांग्रेस पार्टी को बहुत सहारा मिलेगा। साथ ही उनका कहना है की प्रियंका गाँधी को कांग्रेस पार्टी में अध्यक्ष बनाए दिया जाए तो मोदी सरकार को कांग्रेस पार्टी हरा सकती है |

खासबात यह है की नजरें लक्ष्य पर और कोशिश चुनाव साधने की। चुनौती बिखरे संगठन को एकजुट रखने की। सहज-आत्मीय माहौल। चेहरे पर मुस्कान। कोई तल्खी नहीं। धीमी आवाज और बातचीत एकदम अपनों जैसी, लेकिन सवाल ऐसे कठोर कि प्रियंका की पाठशाला में बड़ों-बड़ों को माघ के महीने में पसीना छूट गया। आम कार्यकर्ता में उम्मीद जगी है कि अब जमीन पर काम करने वालों के दिन बहुरेंगे। सबको एक ही संदेश-‘बूथ स्तर तक मेहनत करो, सब मिलकर लोकसभा चुनाव जिताओ।’

Leave A Reply

Your email address will not be published.