नोएडा पुलिस ने देह व्यापार मामले चार आरोपियों को किया गिरफ्तार , क्लिनिक की आड़ में चलता था देह व्यापार

Galgotias Ad

नोएडा : दिल्ली से सटे हाईटेक सिटी नोएडा में लड़कियों को बेचकर देह व्यापार करवाने का सनसनीखेज मामला सामने आया था, जिसके बाद सेक्टर-20 थाना पुलिस ने कार्यवाही करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार आरोपियों मास्टर माइंड संतोष है. जो सेक्टर 8 मै क्लिनिक चलता है , पुलिस ने नया बांस सेक्टर 15 के मोहम्मद हाकीम उर्फ मां औऱ सौरभ सहित एक महिला को गिरफ्तार किया। वहीं गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने उनकी निशानदेही पर कई जगहों पर छापेमारी की, जिसमें पुलिस के हाथ कुछ अहम सुराग लगे हैं।

सबसे पहले पुलिस आरोपियों को लेकर सेक्टर 15 के गेस्ट हाउस पहुंची। इसी गेस्ट हाउस में लड़कियों का सौदा फिक्स किया जाता था और लड़कियों को ग्राहकों तक पहुंचाया जाता था। पुलिस ने यहां एक और कमरे में भी छापेमारी की, जहां इस धंधे से जुड़े कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं । पुलिस के पहुंचने से पहले 4 लड़कियों को पीछे के दरवाजे से बहार निकाल दिया । बताया जा रहा है कि इन लड़कियों को भी इस दलदल में धकेला जाना था।
इसके बाद पुलिस आरोपियों को लेकर सेक्टर-8 के संतोष क्लिनिक पहुंची, जहां से पुलिस को मामले से संबंधित कई वस्तुएं हाथ लगी है। आरोप है कि संतोष क्लिनिक पर बैठकर लड़कियों की सौदेबाज़ी की जाती थी।

पुलिस ने आरोपियों के पास से मोबाइल भी बरामद किये है, जिसमें से लड़कियों के अश्लील वीडियो भी मिले हैं। पुलिस का कहना है कि इसी वीडियो के सहारे पीड़ित लड़कियों को ब्लैकमेल कर जबरन धंधा करवाया जाता था। आरोपियों से पूछताछ में पता चला है कि ये 2 सालों से ये धंधा कर रहे थे और धंधे की कमाई से डॉ संतोष ने अच्छी-खासी संपत्ति भी खरीदी है।

बता दें कि इस मामले में आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया था, जहां से कोर्ट ने आरोपियों को 60 घंटे की रिमांड पर भेज दिया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की और आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर एक के बाद एक ताबड़तोड़ कार्यवाही को अंजाम दिया।
वहीँ इस मामले में पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही को लेकर लोगों में भी संतोष देखने को मिला। कार्यवाही के दौरान लोगों ने पुलिस जिंदाबाद के नारे लगाए। लोगों ने एसएसपी के कामकाज की भी प्रशंसा। वही एसएसपी ने भी सेक्टर 20 थाने की पुलिस टीम को प्रसंशा की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.