व्यापारी श्रीनिवास हत्याकांड का खुलासा, एक हत्यारे को पुलिस ने किया गिरफ्तार!

ROHIT SHARMA / JITENDER PAL

Galgotias Ad

NOIDA : नोएडा पुलिस को एक बड़ी सफलता हासिल हुई है | आपको बता दे की नोएडा के फेस 3 थाना के अंतर्गत एक महीने पहले पॉलीथिन के व्यापारी श्रीनिवास को  गोली मार के हत्या की गयी थी | जिसका नोएडा पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी अजीत  को गिरफ्तार किया है , वही इस मामले में पांच आरोपी फरार चल रहे है  | जिनसे पुलिस ने एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है | साथ ही इस घटना को अंजाम देने वाले फरार आरोपियों के नाम दीवान , मोना ,संदीप , लम्बू  और लक्ष्मी कांत है |

वही इस मामले के बारे में प्रेस वार्ता करते हुए पुलिस के अधिकारीयों ने बताया की ये लूटेरे एक लूट की वारदात को अंजाम देने आए थे | जैसे ही इन लूटेरों  की नजर श्रीनिवास पर पड़ी | साथ ही इन लूटेरों ने श्रीनिवास से  लूटपाट करने की कोशिश करने लगे | जिसका श्रीनिवास ने विरोध किया ,तभी लूटेरों ने श्रीनिवास को गोली मार दी | साथ ही पुलिस का कहना है की  इन  लूटेरों  के खिलाफ पहले से ही आधे दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज है |

Leave A Reply

Your email address will not be published.