438 फ़ीट तिरंगे के साथ नोएडा में निकली ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा, शहीदों को किया नमन

ROHIT SHARMA

Galgotias Ad

नोएडा :– नोएडा की नव ऊर्जा युवा संस्था ने स्वतंत्रता दिवस पर नोएडा स्टेडियम से सेक्टर 31 तक तिरंगा यात्रा निकाली | आपको बता दे की इस तिरंगा यात्रा में ध्वज 438 फीट का था | तस्वीरों में आप देख सकते है की इस तिरंगा यात्रा में सैकड़ों की तादात में आए लोग बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे है |

वही इस यात्रा के बारे में नव ऊर्जा युवा संस्था के अध्य्क्ष पुष्कर शर्मा ने बताया की हर स्वतंत्रता दिवस पर नोएडा में तिरंगा यात्रा निकाली जाती है | खासबात ये है की गौतम बुद्ध नगर में सबसे बड़ी तिरंगा यात्रा निकाली गयी , ये तिरंगा 438 फीट का है | ये यात्रा नोएडा स्टेडियम से शुरू होकर नोएडा सेक्टर 31 में समापन हुआ | इस यात्रा को लेकर ये संस्था देश के निवासियों को संदेश देती है की इस आज़ादी के पीछे कितने लोग शहीद हुए है , जिनको कभी भुलाया नहीं जा सकता | उनका कहना है की नव ऊर्जा युवा संस्था समाजिक कार्य करती आयी है , साथ ये संस्था नोएडा में सफाई अभियान सहित समाजिक कार्य को बढ़ावा दिया है | वही इस तिरंगा यात्रा में उत्तर प्रदेश महिला आयोग की अध्य्क्ष बिमला बाथम समेत बीजेपी के कार्यकर्तों ने हिस्सा लिया |

Leave A Reply

Your email address will not be published.