धार्मिक रामलीला का भूमि पूजन संपन्न

Galgotias Ad

PIC 3

ग्रेटर नोएडा : श्री धार्मिक रामलीला कमेटी ग्रेटर नोएडा द्वारा आयोजित असत्य पर सत्य की विजय का पर्व दशहरा महोत्सव 2014  का आयोजन  आगामी 24 सितम्बर से 3 अक्टूबर तक सेक्टर पाई ऐचछर स्थित रामलीला मैदान में किया जायेगा। दशहरा महोत्सव में एनसीआर क्षेत्र का  सर्वश्रेष्ठ  रामलीला का मंचन होगा।  इससे पहले आज रविवार को  कार्यक्रम स्थल पर भूमि पूजन श्री धार्मिक रामलीला कमेटी के अध्यक्ष  श्री मनवीर मावी  के अध्यक्षता में किया गया। ष श्री मनवीर मावी द्वारा विधि विधान के साथ भूमि पूजन व हवन किया गया जिसमे  मुख्य अतिथि  पूर्व सांसद सुरेन्द्र नागर, ग्रेटर  नोएडा प्राधिकरण के वरिष्ठ प्रबंधक कैलाश भाटी,  शेर सिंह भाटी,  गोस्वामी सुशील  महाराज,  विरेन्द्र डाढ़ा , राजकुमार नागर, इलम सिंह नागर, ममता तिवारी, , धीरेन्द्र भाटी,  ब्रजपाल नागर, राकेश नागर, शरद सहगल, हंसराज नागर ऐच्छर, राजकुमार भाटी, चित्रा गुप्ता, अर्चना शर्मा, रमेश चंद तुग़लपुरिया व शहर  के गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए। महासचिव शेर  सिंह भाटी ने बताया  रामलीला की प्रस्तुती आर्ट एवं कल्चर फाउंडेशन द्वारा गोस्वामी सुशील   जी महाराज के कुशल निर्देशन में राजस्थान  के कलाकार करेंगे। रामलीला का मंचन ध्वनी एवं प्रकाश  के माध्यम से किया जाएगा।  रामलीला के साथ साथ घमाकेदार मेला का भी आयोजन किया जा रहा है। वहीं हस्तशिल्प  मेले का भी आयोजन किया जा रहा है जिसमें पूरे भारत से हस्तशिल्पकार अपने उत्पाद के साथ आएंगे। दशहरा महोत्सव का समापन रावण दहन के साथ हो जायेगा।  

Comments are closed.