अन्तर्राष्ट्रीय बाजारों में घटत के बावजूद पांच साल के उच्चतम स्तर पर पहुंची पेट्रोल डीजल कीमतें
ROHIT SHARMA
NEW DELHI : पेट्रोल और डीजल की कीमतें साल 2014 के बाद सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गई है | अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें तीन साल पहले के मुकाबले आधी रह गई हैं | बावजूद इसके देश में पेट्रोल, डीजल की कीमत लगातार बढ़ती जा रही है | मुंबई में तो पेट्रोल के दाम करीब 80 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया |
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम 53 फीसदी तक कम हो गए हैं | लेकिन पेट्रोल डीजल के दाम घटने की बजाय बेतहाशा बढ़ गए हैं | इसके पीछे असली वजह यह है कि तीन सालों के दौरान सरकार ने पेट्रोल, डीजल पर एक्साइज ड्यूटी कई गुना बढ़ा दी है | जिसको लेकर आज आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष ने प्रेस वार्ता करते हुए बताया की जिस तरह बीजेपी सरकार में पेट्रोल के दाम बढ़ते जा रहे है लेकिन सरकार कुछ भी करने को तैयार नहीं है | अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम 53 फीसदी तक कम हो गए हैं | लेकिन पेट्रोल के दाम आधे भी नहीं किए जिसको लेकर आप पार्टी इसका विरोध करती है | आने वाले कुछ दिनों में मोदी सरकार के खिलाफ विशाल प्रदर्शन करेगी |