प्लास्टिक एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल द्वारा दिल्ली में केपइंडिया 2018 मेगा शो का आयोजन

Rohit Sharma (Photo/Video) By Lokesh Goswami Ten News Delhi :

Galgotias Ad

केपइंडिया 2018 मेगा शो को लेकर आज प्लास्टिक एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल ने तीन दिवसीय प्रदर्शनी का आगाज किया है | आपको बता दे की विशाल राष्ट्रीय ,अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी 22 से 24 मार्च तक मुंबई में लगाई जाएगी | इस प्रदर्शनी में 700 से अधिक प्रदर्शक अपने सैकड़ो उत्पादों के साथ मौजूद रहेंगे |

जिनका लक्ष्य 30 देशों के 400 विदेशी खरीदारों को लुभाना होगा | साथ ही इस प्रदर्शनी में 10,000 से अधिक विजिटर आने का अनुमान भी लगाया गया है | वही इस मामले में प्लास्टिक एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल के अध्यक्ष अशोक बसाक का कहना है की ये केपइंडिया का तीसरा संस्करण है | जोकि मार्च को मुंबई में इस विशाल प्रदर्शनी का शुभारंभ होगा | साथ ही उन्होंने कहा की केपइंडिया की तीन दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन 18000 वर्ग मीटर के क्षेत्र में किया जाएगा | यह प्रदर्शनी 700 से अधिक निर्माताओं – निर्यातकों की मेजबानी करेगी , जो औधोगिक और कृषि , कच्चे मॉल , उपभोक्ता वस्तुओं , पैकेजिंग आइटम , प्लास्टिक प्रसंस्करण मशीनरी और निर्माण की एक श्रृंखला सहित सैकड़ो उत्पादों का प्रदर्शन करेंगे |

Leave A Reply

Your email address will not be published.