प्रधानमंत्री मोदी के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग में जुड़ी नोएडा की महिलाएं, स्वयं सहायता समूहों के योगदान को सराहा

Galgotias Ad

नोएडा : महिलाओ को आत्मनिर्भर व् स्वावलंबी बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा गुरुवार को वीडियों कॉन्फेंसिग के जरिये कई संस्थानों से जुड़ी महिलाओं को संबोधित किया गया। कैलाश अस्पताल के सभागार में भाजपा द्वारा प्रधानमंत्री के संबोधन के लिए स्क्रीनिंग की व्यवस्था की गई थी, यहां सैंकड़ों की संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में महिलाओं में काफी उत्साह देखने को मिला। संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में बेहतर काम कर रहीं हैं। कृषि के क्षेत्र में महिलाओं का योगदान सराहनीय हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि इन सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को सस्ती दरों पर लोन उपलब्ध कराकर उन्हें व्यवसाय करने लिए प्रेरित किया जा रहा हैं। पिछले 4 सालों में भाजपा ने 20 लाख से भी अधिक स्वयं सहायता समूहों का गठन किया, करीब 2 करोड़ से अधिक महिलाओं इन समूहों से जुड़ी हुई हैं। कार्यक्रम के अंत में नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. अंजू वारियर और प्रभारी अमित अग्रवाल को नोएडा महानगर के महिलाओं द्वारा सम्मानित किया गया साथ ही स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रमुखों को भी शॉल व माला पहनाकर सम्मानित किया गया। सभागार में मौजूद पूर्व विधायक विमला बाथम, व् महिला मोर्चा की महिला कार्यकर्ताओ के साथ पदधिकारी भी मौजूद थे ,साथ ही शहर की सेकड़ो महिलाओ को केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी और आगे की योजनाओं कोभी सामने रखा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.