राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पुतले को गोली मारने के मामले में मुख्य आरोपी को नोएडा दिल्ली बॉर्डर पर अलीगढ़ पुलिस ने धर दबोचा , काफी दिनों से चल रहे थे फरार

ROHIT SHARMA

Galgotias Ad

नोएडा :– नोएडा सेक्टर 14ए के पास दिल्ली बॉर्डर पर मोस्ट वांटेड डॉ पूजा शकुन पांडेय और उनके पति अशोक पांडेय को अलीगढ पुलिस ने देर रात गिरफ्तार कर लिया है | आपको बता दे की राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पुतले को गोली मारने के मामले में इन दोनों की तलाश अलीगढ़ पुलिस कर रही थी , वही इन दोनों के दिल्ली में छीपे होने की सुचना अलीगढ़ पुलिस को मिली , वही सुचना के आधार पर देर रात नोएडा और दिल्ली बॉर्डर के पास इन दोनों को गिरफ्तार किया गया |

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पुतले को गोली मारने वाली अखिल भारत हिंदू महासभा की राष्ट्रीय सचिव डॉ. पूजा शकुन पांडेय व उनके पति अशोक पांडेय दोनों कार से दिल्ली जा रहे थे।

साथ ही दंपती पुलिस की मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल था , पुलिस गिरफ्तारी वारंट और कुर्की की तैयारी कर रही थी।

वही दोनों को लेकर पुलिस टीम अलीगढ़ के लिए रवाना हो चुकी है । दरअसल 30 जनवरी को टॉय पिस्टल से पुतले को गोली मारी गई थी। इस मामले में 12 लोगों के खिलाफ गांधीपार्क थाने में मुकदमा दर्ज है। इनमें से अब तक छह लोग जेल भेजे जा चुके हैं। एक को बाहर से अंतरिम जमानत मिल गई। अभिषेक व राहुल जमानत पर रिहा हो गए। मुख्य आरोपित पूजा व उनके पति फरार थे , जिनको गिरफ्तार कर लिया गया है |

खासबात यह है की मंगलवार को कोर्ट में सरेंडर की तारीख थी, मगर पहुंचे नहीं। कांग्रेसियों के बढ़ते दबाव के चलते पुलिस हर संभावित स्थान पर दबिश दे रही थी , साथ ही दिल्ली में भी तलाश चल रही थी।

देर रात दोनों कार में दिल्ली से नोएडा जा रहे थे , वही बॉर्डर पर गिरफ्तार कर लिया गया। एसपी सिटी आशुतोष द्विवेदी का कहना है कि पूजा शकुन व अशोक की तलाश में पुलिस जुटी हुई थी , नोएडा दिल्ली बॉर्डर से इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। वही आज दोनों कोर्ट में पेश किए जाएंगे।

बचाव पक्ष के वकील सरदार मुकेश सैनी ने बताया कि धारा- 239 के तहत कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर मुकदमा निरस्त करने की मांग की गई है, वही इस संबंध में 12 को सुनवाई है। साथ ही उनका कहना है की पुलिस के द्वारा की जा रही कार्रवाई के खिलाफ हाईकोर्ट जाएंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.