प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ने 2019 लोक सभा चुनाव के लिए की तैयारी शुरू, बाटे गए पद।

Talib Khan / Rahul Jha / Rohit Sharma

Galgotias Ad

Noida, (13/1/2019): 2019 के चुनावों को मध्यनज़र रखते हुए देश की विभिन्न राजनैतिक पार्टियों में हड़कंप मचा हुआ है। हर पार्टी अपनी अपनी तैयारियो में लगी हुई है।
कही गठबंधन किये जा रहे हैं तो कही विभिन्न पदों के लिए लोगो को चुना जा रहा है। हर राजनैतिक पार्टी ने अपनी गतिविधियां बढ़ा दी हैं।

वही कल समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के बीच गठबंधन हुआ है। और आज समाजवादी पार्टी ने पदयात्रा भी निकाली।

इसी बीच समाजवादी पार्टी के पुराने वफादार, शिवपाल यादव की पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के कार्यकर्ताओ ने प्रेस वार्ता करते हुए ज़िले में पदों पर लोगो को नियुक्त किया।



प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष शिवराम यादव के नेतृत्व में निठारी गाँव में अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष, वकील अहमद सैफी एवं महानगर अध्यक्ष, नफ़ीस सैफी, को अल्पसंख्यक समुदाय का जिला अध्यक्ष एवं महानगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
इसी प्रेस वार्ता के दौरान प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के जिला अध्यक्ष बब्बल भाटी ने सीधे सीधे लफ़्ज़ों में कल हुए सपा और बसपा के गठबंधन की आलोचना की। उन्होंने कहा की “मायावती ने हर बार इसी तरह से सत्ता में आने के लिए दूसरी राजनैतिक पार्टियों का सहारा लिया है और उनपर विश्वास करके समाजवादी पार्टी ने अपना ही नुक्सान किया है। उन्होंने अखिलेश यादव के ऊपर खनन घोटाले में लगाए गए इल्ज़ामो पर भी निशाना साधा।

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के नियुक्त किये गए नए जिल्ला अध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष पर भरोसा जताते हुए कहा की ” पार्टी के दिशा-निर्देश को जन जन तक पहुँचायेगे और पार्टी को गौतम बुद्ध नगर में मजबूती प्रदान करेंगे और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) को अल्पसंख्यक समाज के प्रति मजबूत करेंगे।

इस प्रेस वार्ता में महानगर अध्यक्ष, शिवराम यादव, जिला अध्यक्ष, बबल भाटी, मेरठ जिला अध्यक्ष, अभिषेक गुज़र, प्रदेश अध्यक्ष छात्र सभा, लोकेश भाटी, सोनू चौधरी, महासचिव एवं नोएडा महानगर यूथ विंग अध्यक्ष, भीम यादव, आदि लोग मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.