राहुल गांधी ने पार्टी अध्यक्ष पद के लिया भरा नामांकन , कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की लगी भीड़
ROHIT SHARMA / SAURABH SHRIVASTAV / LOKESH GOSWAMI
NEW DELHI : कांग्रेस की कमान अपने हाथ में लेने के लिए राहुल गांधी ने कदम बढ़ा दिए हैं | राहुल गांधी ने पार्टी अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र का पहला सेट भरा | दरसल उनके मुकाबले कोई अन्य कैंडिडेट नहीं है | इसलिए सर्वसम्मति से राहुल की ताजपोशी तय मानी जा रही है | आपको बता दे की 130 साल पुरानी पार्टी के अध्यक्ष की कमान राहुल गाँधी ही संभालेंगे | वही आज पार्टी अध्यक्ष पद के लिए नामांकन से पहले कांग्रेस के गणमान्य नेता और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भीड़ शुरू हो गयी थी | साथ ही नामांकन के दौरान उनके साथ पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, दिल्ली की पूर्व सीएम शीला दीक्षित, ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत कई कांग्रेस नेता मौजूद रहे| आपको बता दे की अध्यक्ष पद के लिए कुल 90 प्रस्ताव दाखिल होंगे, हर प्रस्ताव में 10-10 प्रस्तावक होंगे |
साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने राहुल गांधी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमने नॉमिनेशन फाइल कर दिया है| लोगों की सेवा करने की एक और कदम है| उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी ने अध्यक्ष पद की भूमिका शानदार तरीके से निभाई है | अब राहुल भी उसी को आगे बढ़ाएंगे, राहुल के नेतृत्व में कांग्रेस आगे बढ़ेगी |
वही इस नामांकन कार्यक्रम में पहुंचे कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने कहा कि सर्वसम्मति से राहुल को अध्यक्ष बनाने के प्रस्ताव पास हुए हैं| कांग्रेस हमेशा सोच समझकर निर्णय करती है| उन्होंने कहा कि ये फैसला हमने चार साल पहले ही कर लिया था | जब जयपुर में उन्हें उपाध्यक्ष चुना गया था | कांग्रेस एकजुट होकर राहुल गांधी के साथ खड़ी है |
राहुल गांधी की ताजपोशी की तैयारियों के बीच एक दूसरे पर तंज कसने का दौर हुआ शुरू
वही दूसरी तरफ बीजेपी से कांग्रेस में शामिल हुए नवजोत सिंह सिद्धू ने भी अपने अंदाज में राहुल गांधी को ‘बब्बर शेर’ बताते हुए बधाई दी। उन्होंने कहा, ‘100 भेड़ों के आगे एक शेर लगाओ तो भेड़ भी शेर हो जाती हैं और 100 शेरों के आगे एक भेड़ लगा तो शेर ढेर हो जाते हैं। यहां शेर नहीं बब्बर शेर है।’