राजस्थान कल्याण परिषद् के दिवाली मिलन समारोह में पहुँचे केन्द्रीय मंत्री डॉ महेश शर्मा

Galgotias Ad

PHOTO.VIDEO.STORY- JITENDER PAL-TEN NEWS

नोएडा – राजस्थान कल्याण परिषद नोएडा द्वारा दीपावली मिलन का कार्यक्रम सामुदायिक केंद्र सैक्टर-34 में रखा गया। दीपावली मिलन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संस्था के फाउंडर सदस्य केंद्रीय मंत्री डॉ महेश शर्मा उपस्तिथ रहे। उन्होंने सदस्यों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राजस्थान की परम्पराओं को नई पीढ़ी जानती रहे इसी उद्यस्य के साथ हम लोगों ने इस संस्था की नींव रखी थी। आज बहुत खुशी होती है जब राजस्थान के विभिन्न जिलों के निवासी एकत्रित होकर अपनी नई पीढ़ी के साथ परम्पराओं को निभाते हैं। संस्था के अध्यक्ष पवन शर्मा ने बताया कि आज के इस आधुनिक समय में लोग अपनी परम्पराओं को भूलते जा रहे हैं लेकिन राजस्थान के लोग देश के किसी भी कोने में रहें वो अपनी परम्पराओं एवं संस्कारों को नहीं भूलते हैं। पवन शर्मा ने डॉ महेश शर्मा का अपने व्यस्त समय से समय निकालकर आने के लिए बहुत आभार प्रकट किया। संस्था के महासचिव विक्रम अग्रवाल एवं कोषाध्यक जुगलकिशोर भारती द्वारा डॉ महेश शर्मा को पुष्प गुच्छ देकर सम्मान किया गया। इससे पूर्व डॉ महेश शर्मा की धर्मपत्नी डॉ उमा शर्मा का संस्था की महिला सदस्यों द्वारा राजस्थानी चुनरी पहना कर स्वागत किया गया। डॉ उमा शर्मा ने केक काटकर आज के दीपावली मिलन कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।

आज के कार्यक्रम में संस्था की महिला सदस्यों निशि अग्रवाल, अनिता शर्मा, इशिता एवं खुशबू द्वारा रंगोली बनाई गई जो मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। पारम्परिक वेश भूषा प्रतियोगिता भी रखी गई थी जिसमें राजेश मालपानी एवं अमित दामनी को प्रथम एवं द्वितीय पुरष्कार स्वरूप चांदी के सिक्के देकर सम्मानित किया गया। दीपावली मिलन के कार्यक्रम में संस्था के सभी सदस्यों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया जिसमे डाँडिया नृत्य एवं तम्बोला का कार्यक्रम भी शामिल थे।  कार्यक्रम में गणेश एवं लक्ष्मीजी की पूजा अर्चना कर सभी देश वाशियों की कुशलता के लिए कामना की गई। आज के कार्यक्रम में उपस्तिथ गणमान्य लोगो ने हिस्सा लिया ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.