मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने किया नोएडा शिलपुत्सव का उद्धघाटन

Galgotias Ad

PHOTO.VIDEO.STORY- JITENDER PAL-TEN NEWS

नोएडा : शिल्पियों के कलस्टर के लिए कॉमन फैसिलिटी सेंटर की स्थापना होगी। वाराणसी में चल रहा है अन्य जगह भी ऐसे सेंटर की स्थापना होगी। प्रदेश के शिल्प का निर्यात हो, यह जरूरी है। जो व्यापार करना चाहते हैं, उनके लिए एक हजार करोड़ रुपये का प्रावधान बजट में किया है। स्टार्ट अप के बच्चों को अधिक आमंत्रित कर रहे हैं। पूरे विश्व में हमारे देश के व्यंजन मशहूर हैं। शिल्प मशहूर हैं। पर्यटन को किस तरह से बढ़ावा दिया जाए, इसके लिए प्रयास किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश में पर्यटन को बढ़ाने के लिए जिस तरह शिल्पोत्सव मनाते हैं, पर्यटन को बढ़ाने के लिए हर तरह की गतिविधियों को बढ़ावा देंगे। ये बातें शुक्रवार को प्रदेश की पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने कही।
शुक्रवार से नोएडा स्टेडियम में शुरू हुए दस दिवसीय शिल्पोत्सव में वह मुख्य अतिथि के रूप में आई थीं। उन्होंने कहा कि न केंद्र सरकार न प्रदेश सरकार, किसी आलोचना से नहीं डरती। दिवाली के दिन राम वापस अयोध्या लौटे थे। उत्तर प्रदेश की सरकार इस बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में अयोध्या में दिवाली मनाने जा रही है। उन्होंने कहा कि ङ्क्षहदुस्तान की ताकत उत्तर प्रदेश के आध्यात्मिक सर्किट में है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

इसलिए सोचा है कि अन्य क्षेत्र के साथ सभी प्रकार के टूरिज्म को बढ़ाएंगे। इसमें फोकस धार्मिक टूरिज्म पर होगा। लघु छोटे और मध्यम उद्योगों का सबसे अधिक ख्याल प्रदेश की नई औद्योगिक नीति में रखा गया है। छोटा ऋण लेने पर बहुत सारी सुविधाएं दिए जाने का निर्णय।
इससे पहले रीता बहुगुणा जोशी ने फीता काटकर शिल्पोत्सव का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने शिल्पोत्सव का जायजा लिया और कई स्टॉल पर जाकर शिल्पियों के उत्पादों को देखा। इस मौके पर नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपाल

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.