कल हुआ था एक्वा लाइन का उद्धघाटन, आज सपा कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन

ROHIT SHARMA / TALIB KHAN

Galgotias Ad

नोएडा :– जहाँ एक तरफ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नोएडा -ग्रेटर नोएडा की दूरियों को कम करने के लिए नोएडा मेट्रो का उद्घाटन कर यहाँ के निवासियों को सौगात दी हैं ,वही सपा कार्यकर्ताओं ने योगी सरकार पर आरोप लगाते हुए सपा शासन काल में शुरू हुई परियोजनओं पर अपना पत्थर लगा अपनी उपलब्धियों गिनाकर वाहवाही लूटने के आरोप लगाया है।

इसी के चलते सैकड़ों सपा कार्यकर्ताओं ने इकठ्ठा होकर ग्रेटर नॉएडा के परीचौक पर के पास जेपी मैट्रो स्टेशन पर विरोध प्रदर्शन किया और मेट्रो ट्रेन में सफर कर लोगों को सपा शासन काल की उपलब्धियों की जानकारी दी।



ग्रेटर नोएडा के जेपी मैट्रो स्टेशन पर सैकड़ों की तादात में सर पर लाल और हरे रंग की टोपी लगाकर सपा सरकार के पक्ष में नारेबाजी करते वर्तमान सरकार के विरोध में प्रदर्शन करते यह लोग कोई और नही नोएडा के सपा कार्यकर्ता हैं , जिनका आरोप हैं कि पिछले कई सालों के अंतराल में जिस तरह उत्तर प्रदेश की वर्तमान योगी सरकार ने सिर्फ सपा शासन काल में चालू किये गए परियोजनाओं पर अपना पत्थर लगाकर सिर्फ वाहवाही लूटी हैं ऐसा लगता हैं कि आगे बचे तीन सालों में भी कुछ भी नया काम वर्मन योगी सरकार कर पायेगी ऐसा नही दिख रहा है।

वही इस विरोध प्रदर्शन के दौरान सपा के राज्यसभा सांसद सुरेन्द्र नागर की मानें तो पिछले दो सालों जिस तरह से उत्तर प्रदेश की वर्तमान सरकार सपा शासन काल में शुरू की गई परियोजनाओं पर फीता काटकर प्रदेश की जनता को अपनी उपलब्धियां गिना रहे हैं और ऐसा लगता हैं कि आगे बचे तीन सालों में भी इसी तरह योगी सरकार अपना नया कुछ न करते हुए सिर्फ इसी तरह सपा शासन काल की परियोजनओं पर अपने पत्थर लगा कर उपलब्धियां गिनाते रहेंगे |

साथ ही उनका कहना है की जिससे ऐसा लगता हैं कि उत्तर प्रदेश की जनता के साथ इसी तरह योगी सरकार छलावा करती रहेगी जिसके विरोध में आज हम सभी कार्यकर्ता आज से शुरू होने वाली पहली एक्वा मैट्रो ट्रेन में सफर कर लोगों को जागरूक कर सपा सरकार के बारे में जानकारी देंगे और वर्तमान सरकार की कालगुजारियों के बारे में भी बताएंगे |

Leave A Reply

Your email address will not be published.