समाजवादी सेक्युलर मोर्चा ने सरकार पर लगाया गंगा-जमुनी तहज़ीब खत्म करने का आरोप, रमाबाई मैदान में करेंगे रैली

Rohit Sharma (Photo/Video) By Lokesh Goswami Ten News

Galgotias Ad

नोएडा में प्रगतिशील समाजवादी सेक्यूलर मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जर्रार हुसैन ने आज प्रेस वार्ता करते हुए कहा की समाजवादी पार्टी सेक्यूलर मोर्चा 9 दिसंबर को लखनऊ के रमाबाई मैदान में रैली का आयोजन करने जा रही है | साथ ही उन्होंने बताया की इस रैली में पूरे प्रदेश से तकरीबन 10 लाख लोग पहुंचेंगे।

साथ ही प्रेस वार्ता करते हुए यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा की ये सरकार अपनी राजनीति को बरकार बनाने के लिए हर कदम उठाती आ रही है | ये सरकार सिर्फ जाति को लुभाने देकर अपना वोट बैंक बना रही है | जिसको लेकर जनता साफ देख रही है की आखिर समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव किस तरह बीजेपी का स्पोर्ट कर रही है |

साथ ही उनका कहना है की इस सरकार में गंगा-जमुनी तहजीब के तहत लोग होली, दीपावली और ईद मिलकर मनाते वो खत्म हो गया , लोगों में भय का माहौल है। समुदाओं के बीच खाई पैदा की गई है और इन खाई को शिवपाल सिंह यादव सेक्युलर मोर्चा खत्म करेगी।

वही दूसरी तरफ उन्होंने कहा की बीजेपी छोड़ किसी से भी गठबंधन ये पार्टी कर लेगी | प्रदेश अध्यक्ष जर्रार हुसैन ने बताया कि सेक्युलर मोर्चा (लोहिया) गठबंधन के लिए तैयार है , लेकिन भारतीय जनता पार्टी से गठवंधन नहीं करेगी |

साथ ही उन्होंने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा की अखिलेश यादव पर भरोसा नहीं है है , पार्टी के नेताओं ने कहा कि जिसनें अपने पिता का सम्मान नहीं किया उससे क्या उम्मीद की जा सकती है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से गठबंधन संभव ही नहीं है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार इस बार बिना प्रगितिशील के सहयोग के बिना नहीं बनेंगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.