Sonia Gandhi & Rahul Gandhi : Congress to lead Loktantra Bachaao YAtra March against Bjp’s Move in Uttrakhand.

Galgotias Ad

Video 1 [youtube https://www.youtube.com/watch?v=XmH1kf-YlHQ&w=420&h=315]

Video 2 [youtube https://www.youtube.com/watch?v=VTRyEmMu4vg&w=420&h=315]

Video 3 [youtube https://www.youtube.com/watch?v=9lzUpWMZaHI&w=420&h=315]

Video 4 [youtube https://www.youtube.com/watch?v=1Htotus3-50&w=420&h=315]

Video 5 [youtube https://www.youtube.com/watch?v=umeZ7WLGNDY&w=420&h=315]

नई दिल्ली : सोनिया और राहुल गांधी समेत कांग्रेस के बड़े नेताओं ने शुक्रवार को जंतर-मंतर से पार्लियामेंट तक ‘लोकतंत्र बचाओ मार्च’ निकाला। स्पीच के बाद राहुल, सोनिया, मनमोहन, एके एंटनी और गुलाम नबी आजाद ने गिरफ्तारी दी। उन्हें संसद मार्ग थाने ले जाया गया। हालांकि, कुछ ही देर में वो थाने से बाहर आए और संसद के लिए रवाना हो गए।  मैं कहना चाहती हूं कि लोकतंत्र को नष्ट करने की चाहें जितनी भी कोशिश आप कर लें लेकिन हम आपके खतरनाक इरादें पूरे नहीं हो देंगे। हमें डराने, बदनाम करने की कितनी भी कोशिश कर लें लेकिन हम झुकने वाले नहीं है, मुझे तो जिंदगी न संघर्ष करना ही सिखाया है। उन्हें मालूम ही नहीं कि कांग्रेस के लोग किस मिट्टी से बने हैं, राष्ट्रविरोधी ताकतों से लड़ना हमारे लिए नई बात नहीं है, भाईचारे को खत्म करने वालों के खिलाफ किस तरह लड़ना है यह हम जानते हैं।  हम किसी भी तरह की कुर्बानी देने से पीछे हटने वाले नहीं है, पिछले 60-70 साल में कांग्रेस ने लोकतंत्र को मजबूती देने वाली संस्थाओं का निर्माण किया, हर वर्ग के व्यक्ति को संपन्न बनाने के लिए कदम उठाए। राज्यों की कांग्रेस सरकारें गिराने का काम कर रहे हैं, लोकतांत्रिक ढंग से चुनी हुई उत्तराखंड और उत्तरांचल सरकारों को गिरा कर लोकतंत्र की हत्या की है। उत्तराखंड में जंगल चल रहे हैं लेकिन वहां कुछ नहीं हो रहा है क्योंकि वहां कोई सरकार नहीं है कांग्रेस ने देश भर में पंचायत राज को मजबूत बनाया लेकिन यह इस कानून में ऐसे बदलाव ला रहे हैं जिससे दलित, आदिवासियों, पिछडो और औरतों को चुनाव लड़ने से दूर किया जा रहा है। समाज को बांटा जा रहा है, स्टूडेंट्स पर जुर्म हो रहे हैं। पलक झपकते ही ये मोदी सरकार किसी को भी देशद्रोही घोषित कर देती है। नागपुर के इशारे पर चल रही है मोदी सरकार, इनके दिन पूरे हो गए हैं क्योंकि लोकतंत्र को नष्ट करने की कोशिश की जा रही है। अफवाहें फैलाकर लोगों को बहकाने का खेल इनका काफी पुराना है। कांग्रेस को कमजोर समझने की गलती न करें। संसद और सड़क पर लोहा लेंगे। कांग्रेसजनों से अपील है कि वे मार्च के बाद देश के कोने-कोने में जाएं और मोदी सरकार का चेहरा बेनकाब करें।

राहुल ने अपने भाषण में क्या अहम बातें कहीं : मोदी जी ने कहा युवाओं को रोजगार देंगे, मेक इन इंडिया का नारा दिया गया। पीएम ने 2 करोड़ युवाओं को रोजगार देने की बात कही लेकिन पिछले साल 1.3 लाख लोगों को ही रोजगार मिल पाया। कांग्रेस पार्टी की चुनी हुई सरकारें गिराई गईं। हरियाणा में अगर कोई दसवीं पास नहीं है तो उसे पंचायत चुनाव नहीं लड़ना चाहिए, ये कहकर लाखों दलितों केलिए लोकतंत्र का रास्ता बंद किया जा रहा है देश में सिर्फ मोदी-भागवत की चलती है। इनके खिलाफ जो भी खड़ा होता है उनके ऊपर झूठे आरोप लगाए जाते हैं। ये सबका देश है किसी एक व्यक्ति का देश नहीं है, हम गरीब-दलित-मजदूरों के लिए लड़ेंगे और जीतेंगे।
Leave A Reply

Your email address will not be published.