कुमार विश्वास का पत्ता कटा, कारोबारी और चार्टर्ड अकाउंटेंट संग संजय सिंह जाएंगे राज्यसभा !

ROHIT SHARMA / LOKESH GOSWAMI

Galgotias Ad

NEW DELHI : आम आदमी पार्टी ने आज राज्यसभा के तीन उम्मीदवारों की घोषणा कर दी | जैसा कि पहले से मालूम था कि कुमार विश्वास के नाम की कोई चर्चा पीएसी में नहीं होनी है | अनुमान के मुताबिक जो बातें पहले से थी वही बातें बाद में भी सामने आई | आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा के तीन उम्मीदवार घोषित किए है जिनका नाम संजय सिंह , सुशील गुप्ता और एनडी गुप्ता है | दिल्ली सरकार के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने प्रेस वार्ता करते हुए राज्यसभा के तीन उम्मीदवारों की घोषणा कर दी | मनीष सिसोदिया का कहना है की राज्यसभा के तीनो उम्मीदवारों के लिए काफी मंथन करने के बाद पार्टी ने निर्णय लिया |

साथ ही सिसोदिया का कहना है की संजय सिंह आम आदमी पार्टी के संस्थापक सदस्य हैं. उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में जन्में संजय सिंह ने पार्टी गठन से पहले भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन में भी सक्रिय भूमिका अदा की थी | सुशील गुप्ता पेशे से कारोबारी एवं समाजसेवक हैं | जिनके हरियाणा, दिल्ली में उनके चैरिटेबल ट्रस्ट पर कई शिक्षा संस्थान और अस्पताल हैं | पहले वे कांग्रेस पार्टी में थे ,लेकिन कुछ समय पहले ही उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफ़ा दिया | तीसरे उम्मीदवार एनडी गुप्ता पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट है | साथ ही इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष भी हैं | एनडी गुप्ता बीते दो सालों से आम आदमी पार्टी का आयकर विभाग से जुड़े मामले देख रहे हैं | फ़िलहाल दिल्ली में राज्यसभा सीटों को लेकर चला आ रहा गतिरोध आज पार्टी की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक के बाद समाप्त हो गया | आपको बता दे की दिल्ली से राज्यसभा की तीनों सीटों के लिए 16 जनवरी को चुनाव होगा |
[3:44 PM, 1/3/2018] +91 83688 32678:

Leave A Reply

Your email address will not be published.