क्षय रोग के खिलाफ चलेगा नोएडा में बड़ा अभियान, 85 टीमों का गठन

Galgotias Ad

PHOTO.VIDEO.STORY-JITENDER PAL- TEN NEWS (23/02/2018)

नॉएडा : पुरे जनपद में क्षय रोग को जनपद के स्वास्थ विभाग ने जड़ से खत्म करने के लिए कमर कस ली है। उत्तर प्रदेश के निर्देश अनुसार तीसरे चरण का अभियान के जरिये 24 फरवरी से लेकर 10 मार्च तक 2018 टीबी कैम्पेन किया जायेगा। एक प्रेसवार्ता में जिला स्वास्थ विभाग के सीएमओ अनुराग भार्गव ने जानकारी देते हुए बताया कि पुरे जनपद में एक ,दूसरे चरण का क्षय रोग सफल अभियान के बाद तीसरे चरण का अभियान 24 तारिक से शुरू कर रहे है।

इस अभियान में पुरे जनपद में 85 टीमों के दुआरा ेव 17 सुपरवाइजरों द्वारा कार्य किया जायेगा। जनपद में कुल 1,70 ,248 लोगो का सर्वे किया जायेगा इस के बाद उक्त गतिविदी के सफल संचालन किये जाने पर गौतमबुद्ध नगर में वंचित टीबी तथा जनसामान्य लाभांवित होंगे। साथ ही कार्यकर्म की समीक्षा भारत सरकार एव उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा की जाएगी। टीबी के लक्षण के बारे में जानकारी देते हुए बताया की यह माइक्रोबैक्टियम ट्यूबरक्यूलोसिस जीवाणु से फैलता है। जब भी कोई बीमार व्यक्ति खासता ,थूकता ,एव छीकता है तो उसके महुँ से बहार निकलकर धूल एव हवा के साथ छोटी बूंद बनकर उड़ने लगते है जिसे ड्रॉपलेट कहते है। एक टीबी का मरीज अपने आसपास के 10 से 15 लोगो को सक्रमित करता है टीबी की रोकथाम का सबसे बड़ा हथियार है कि रोगी की समय पर पहचान करके रोग के प्रति जन सामान्य को जागरूक करना है। हमारे देश के प्रधानमंत्री जी मोदी जी ने बेहद गंभीर होते हुए 17 मार्च 2017 के मन की बात कार्यक्रम में भारत को वर्ष 2025 तक TB रोग मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा है साथ ही सभी राज्यों को दिशा निर्देश भी दिए थे। उसी फैसले का पालन करते हुए उतर प्रदेश टीबी को बीमारी वर्ष 2025 तक जड़ से खत्म करने का लक्ष्य रखा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.