नोएडा में शहरवासियों को शांति का पैगाम देते हुए आज सेकड़ो मुस्लिम समुदाय के लोगों ने निकाला जुलुस
Lokesh Goswami Ten News
नोएडा में आज मिलाद उल नबी के मौके पर शहर के अलग अलग स्थानों से जुलुस निकाला गया, मुस्लिम समुदाय के लोगो के द्वारा निकले गये इस जुलुस का उद्देश्य लोगों को शांति का पैगाम देना हैं। दरअसल पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्मदिसव को मिलाद उल नबी के दिन से मनाया जाता है जिसमे शहरवासियों को शांति का पैगाम दिया जाता हैं।
इसी तरह नोएडा में शहरवासियों को शांति का पैगाम देते हुए आज सेकड़ो मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जुलुस निकाला। आपको बता दे की मुसलमानों के लिए ये दिन बेहद खास होता है, इस त्योहार को पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्म की खुशी में मनाया जाता है. पैगंबर हजरत मोहम्मद आखिरी संदेशवाहक और सबसे महान नबी माने जाते हैं, जिन को खुद अल्लाह ने फरिश्ते जिब्रईल द्वारा कुरान का सन्देश दिया।
जुलूस में शामिल लोगों ने कहा कि मिलाज-उल-नबी के मौके पर बड़ी शानशौकत और अमन-शांति के साथ जुलूस निकाला गया। सेक्टर – 51 से सेक्टर-9 होते हुए नोएडा सेक्टर-8 की मजीद पहुँचा। बड़ी शांति के साथ पूरे शहर में जुलूस निकाला गया।
साथ ही उन्होंने प्रशासन का उन्होंने धन्यवाद किया। पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्मदिन के मौक़े पर इस जुलूस निकाला गया। साथ लोगों में आपसी प्रेम की बात कही। नबी ने पैग़ाम दिया कि लोग अमन शांति, प्रेम और बिना किसी द्वेष के साथ रहे।