पुलिस मुठभेड के उपरान्त दो शातिर लूटेरे अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से लूटी गयी कार व अवैध शस्त्र बरामद
जनपद पुलिस द्वारा अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे निरन्तर अभियान के अन्तर्गत दिनांक 01.05.2018 को थाना दादरी जनपद गौतमबुद्धनगर पुलिस द्वारा कोट नहर की पटरी के पास से बाद पुलिस मुठभेढ दो अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तगण पुलिस द्वारा हुयी मुठभेड के दौरान पुलिस द्वारा की गयी जवाबी फायरिंग में घायल हो गये है जिनको इलाज हेतु जिला अस्पताल भर्ती किया गया है। अभियुक्तों द्वारा दिनांक 3.04.2018 सैक्टर 45 नोएडा से एक कार वैगनार न0ं यूपी 16 ईटी 9185 को लूटा गया था। जिसके सम्बन्ध में थाना सैक्टर 39 पर मु0अ0स0 356/18 धारा 394 भादवि पंजीकृत किया गया है।
गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों की पहचान राहुल पुत्र ललित चैहान नि0 खुशीराम का भटटा कटहैरा रोड दादरी जिला गौतमबुद्धनगर तथा कुनाल पुत्र स्व0 धर्मवीर नि0 सूरज विहार कालौनी मौ0 गढी दादरी जिला गौतमबुनगर के रूप में हुई है।