दो बार के विधायक और करावल नगर ज़िला कांग्रेस अध्यक्ष सुरेंद्र पाल सिंह (बिट्टू) अपने समर्थकों सहित आप में शामिल

ROHIT SHARMA / PRERIT CHAUHAN

Galgotias Ad

NEW DELHI : प्रकाशपर्व के मौके पर दिल्ली के तिमारपुर से दो बार के विधायक रहे सुरेंद्र पाल सिंह बिट्टू अपने कई समर्थकों सहित आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। कांग्रेस में करावल नगर ज़िला अध्यक्ष के पद पर काम कर रहे सुरेंद्र पाल सिंह बिट्टू समेत कई कांग्रेस के पदाधिकारी आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश संयोजक एंव पार्टी के वरिष्ठ नेता आशुतोष ने पार्टी की टोपी पहनाकर पार्टी के परिवार में उनका स्वागत किया।

आपको बता दें कि सुरेंद्र पाल सिंह बिट्टू कांग्रेस पार्टी की तरफ़ से साल 2002 से 2003 तक नगर निगम में पार्षद रहे और साल 2003 से 2013 तक तिमारपुर विधानसभा से विधायक भी रहे।

इस मौके पर सुरेंद्र पाल सिंह बिट्टू ने कहा कि ‘दिल्ली में जिस तरह से आम आदमी पार्टी की सरकार जनहित के कार्य कर रही है और कैसे समाज के हर तबके के लिए पूरी मेहनत से कार्य कर रही है उन कार्यों से प्रेरित होकर ही वो आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं और अब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कंधे से कंधा मिलाकर समाज के लिए काम करेंगे।‘

कांग्रेस छोड़कर आए सुरेंद्र पाल सिंह बिट्टू के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल होने वाले दूसरे नेताओं के नाम निम्नलिखित हैं –
1. अशोक त्यागी, सचिव दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी

2. संजीव संगम, पूर्व निगम प्रत्याशी, कांग्रेस, मुखर्जी नगर

3. अंतुल कोहली, कांग्रेस के पूर्व निगम प्रत्याशी, जीटीबी नगर

4. मोहित कपूर, कांग्रेस के पूर्व निगम प्रत्याशी

5. पीसी झाम्ब, पूर्व कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मुखर्जी नगर

6. विजय लक्ष्मी, पूर्व कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष तिमारपुर

7. विपिन खन्ना, पूर्व कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष जीटीबी नगर

8. विनोद बजाज, पूर्व कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष

Leave A Reply

Your email address will not be published.